लोकसभा में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने कार्यकर्ता गांव चलो अभियान में सक्रियता से जुट जाएं: हितानंद

MP News: आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं और हर गांव में कार्यकर्ता 24 घंटे रूकें।

बीजेपी कार्यकर्ता अपने कर्तव्य, निष्ठा, समर्पण भाव से महानगर के प्रत्येक मतदान केंद्रों पर अभियान को सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी बनाएं। यह बात प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मंगलवार को ग्वालियर के होटल विनायक में जिला स्तरीय गांव चलो अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।

Hitanand addressed workshop regarding Gaon Chalo campaign Lok Sabha elections 2024

मध्य प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि शहर के वरिष्ठ कार्यकर्ता अगर ग्रामीण क्षेत्र में जाएंगे तो गांव चलो अभियान में इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस अभियान में घर-घर में भाजपा के झंडे लगाएं जाएं, इससे माहौल बनेगा। इस अभियान में प्रत्येक मतदान केंद्र का विश्लेषण होना चाहिए। जो मतदान केंद्र हम हारते हैं उसके लिए रणनीति बनाएं कि हम यहां से कैसे विजयी हों।

प्रत्येक मतदान केंद्र पर नए कार्यकर्ता बनाएं

प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर नये कार्यकर्ता बनाएं। सक्षम कार्यकर्ता का चयन इस अभियान में हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे मतदान केंद्र पर विजय सुनिश्चित हो सके। समाज में रहने वाले प्रतिष्ठित खिलाड़ियों, गायन-वादन के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में विशेषज्ञों को पार्टी की विचारधारा से जोडे़ं। मध्यप्रदेश में 53 हजार गांवों में 65 हजार के करीब मतदान केंद्र हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को अत्याधिक सक्रिय करना है। हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने बता दिया कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में हमें 48 प्रतिशत मत मिले, उसमें हमें 10 प्रतिशत मतों की बढ़ोत्तरी करनी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने संसद में एक बार कहा था कि देश की एक इंच भूमि पर भगवा नहीं फहराने नहीं दूंगा, लेकिन 22 जनवरी को आप सबने देखा कि देश में हर जगह भगवा ही भगवा नजर आ रहा था।

ऐतिहासिक जीत का लक्ष्य लेकर कार्य करें

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है। हम सब भाजपा की विचारधारा में कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ता है।। मिशन-2023 विधानसभा चुनाव में बूथ मैनेजमेंट के माध्यम से मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में प्रचण्ड जीत मिली है। अब हमें यही लक्ष्य लेकर लोकसभा चुनाव के कार्य में जुटना है। राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाना है। जनसंघ के समय जो हमारे मुद्दे थे जैसे धारा-370, राम जन्म-भूमि, तीन तलाक जैसे समस्त मुद्दे भाजपा सरकार में साकार हो गए हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव विकसित भारत, भव्य भारत के लिए है। आप सब पूरी सक्रियता से इस अभियान में लगें जिससे देश में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बन सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+