Gwalior News: वर्दी खूंटी पर लटकी नजर आएगी, गुंडे ने दी पुलिस को जान से मारने की धमकी
मध्य प्रदेश में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि पुलिस के साथ भी अभ्रदता करने से नहीं हिचक रहे। ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है। जहां बदमाश और उसके साथियों ने पुलिस को जान से मारने की धमकी दे डाली। बदमाशों ने कहा कि हमारा रास्ता रोकने का प्रयास किया तो जान से खत्म कर देंगे और वर्दी खूंटी पर लटकी नजर आएगी।
मामला ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव पुल के पास का हैं। पुलिस को जानकारी मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश सतीश सिंह अपने कुछ साथियों के साथ आ रहा है। जिस पर मुरार थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह कुशवाह आरक्षक सुनील लोधी, नरेश भोज और पुलिस स्टाफ के साथ बदमाश की तलाश में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

पुलिस अलर्ट मोड़ पर थी इस दौरान यहां से गुजरी फोर व्हीलर को रोकने के लिए इशारा किया तो कार सवारों ने चेकिंग पॉइंट से करीब 50 मीटर दूर ही अपना वाहन रोक लिया और पुलिस कर्मियों को धमकाने लगे।
पुलिस पकड़ पाती उससे पहले दूसरे कार सवार दो बदमाश भी मौके पर पहुंच गए और अपनी गाड़ी बदमाश और पुलिस मोबाइल के बीच में लगा दी। कार में सवार राजेश यादव, कान्हा यादव ने अपना वाहन पुलिस मोबाइल के सामने अड़ा दिया। जिससे पुलिस सतीश का पीछा करने में असमर्थ हो गई और इसी बीच सतीश और उसके साथी अपना वाहन लेकर फरार हो गए। भागने से पहले बदमाशों ने धमकी दी कि अगर उनका रास्ता रोकने की कोशिश की तो जान से खत्म कर दूंगा और वर्दी खूंटी पर लटकी नजर आएगी।
इस पूरे मामले में मुरार सीएसपी राजीव जंगले ने जानकारी दी कि तीन बदमाशों के खिलाफ शासकीय कार्य सहित, धमकाने, अभद्रत सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द उनको पकड़ लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications