Gwalior News: चलती ट्रेन से ग्वालियर एसपी के पत्नी का पर्स पार, भोपाल से लेकर ग्वालियर तक मचा हड़कंप
Gwalior News: ग्वालियर एसपी राजेंश सिंह चंदेल की पत्नी का ट्रैन से यात्रा करते समय बैग चोरी हो गया।इसके चलते ग्वालियर से भोपाल तक हड़कंप मच गया है।
जीआरपी पुलिस द्वारा चोर की तलाश शुरू कर दी गई है। जिसके लिए ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे चैक कराए है। लेकिन अभी तक पुलिस को चोर का पता लगाने में सफलता नही मिल सकी है।

दरअसल एसपी राजेंश सिंह चंदेल की पत्नी रेणु सिंह जबलपुर से ग्वालियर की यात्रा कर रही थी। ट्रैन में ए 1 कोच में सवार थी। जब वे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतरी तब उन्हें पता चला कि उनके सामान से एक बैग ,पर्स, और पानी की बोतल गायब है।
उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी थाने को दी। श्रीमती रेणु चन्देल बीती रात जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस से जबलपुर से बैठी थी
ट्रैन शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे ग्वालियर पहुंची। जब उतरकर उन्होंने देखा तो समझ आया कि सामान में से एक पर्स , पानी की बोतल और एक बैग गायब है। बैग में खाने का सामान था जबकि पर्स में भी कुछ ज्यादा पैसे या कीमती सामान नही था।उन्होंने इसकी सूचना बंगले पर दी और फिर थाने में उनकी एफआईआर दर्ज की गई।
सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही पुलिस
इस घटना की सूचना मिलते जबलपुर से लेकर भोपाल और ग्वालियर तक मे जीआरपी में हड़कम्प मच गया। जांच अधिकारी ने बताया कि स्टेशन के सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे है। संदिग्ध चोरों का पता करके उनको राउंड अप करने के प्रयास जारी है। लेकिन इस मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग नही आया है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications