Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंस्टाग्राम के दोस्तों ने लॉन्ग ड्राइव में बनाई अशलील वीडियो...ब्लैकमेल कर तीन लोगों ने किया गंदा काम

Instagram friends rape, Gwalior news,

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने छात्रा को मिलने बुलाया और धोखे से उसे कार में ले गया। इसके बाद आरोपी ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया।

घटना के बाद आरोपियों ने छात्रा के अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया और आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। छात्र ने मना किया तो आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो उसके रिश्तेदार और परिवारवालों को व्हाट्सएप में सेंड कर दिया है। लड़की के परिवार ने जब वह वीडियो देखा तो घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से घटना की शिकायत की है।

Instagram friends rape Gwalior news

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी अपने घर से फरार हो गए हैं।

बता दें कि, ग्वालियर के मोहना इलाके में रहने वाली 13 वर्षीय 9वीं कक्षा की छात्रा की चीनौर में रहने वाले एक युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से‌ जान-पहचान हुई थी। जान-पहचान के बाद उनकी बातचीत होने लगी, जो बाद में दोस्ती में बदल गई।

युवक ने अपने एक दोस्त से उसकी दोस्ती करवाई थी। दोस्ती होने के बाद दूसरा युवक मई के महीने में छात्रा से मिलने आया था। उसके बाद एक बार और वह छात्रा से मिला था। युवक ने छात्रा को फोन करके मिलने के लिए कहा तो छात्रा उससे मिलने के लिए पहुंची जहां युवक एक कार लेकर खड़ा था। छात्रा कार के पास पहुंची तो उसमें पहले से ही इंस्टाग्राम पर दोस्त बना युवक बैठा हुआ था। उनके साथ एक अन्य युवक भी बैठे हुए थे। इसके बाद में वह युवक छात्रा से कहने लगा कि चलो हम कहीं घूम कर आते हैं। छात्रा ने जब मना किया तो पुराना दोस्त बोला कि हम पर विश्वास नहीं है। इस पर छात्रा उनके साथ कार में बैठ गई। कार में बैठने के बाद तीनों युवक छात्रा को लॉन्ग ड्राइव पर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया।

गैंगरेप की घटना के बाद आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड भी बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगे। बदनामी के डर से छात्रा काफी समय तक शांत रही। आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देकर मिलने बुलाने लगे। छात्रा में जब मिलने से मना किया तो आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो रिश्तेदार और परिवारवालों को मोबाइल पर सेंड कर दिया। जब परिवारवालों ने वीडियो देखा तो छात्र के साथ हुई वारदात का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन छात्रा को थाने लेकर पहुंचे और घटना की शिकायत की है।

पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
मोहना थाना प्रभारी राशिद खान का कहना है कि एक छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पर आकर शिकायत कर बताया था कि इंस्टाग्राम पर एक युवक से जान-पहचान हुई थी। उस युवक ने अपने एक अन्य दोस्त से उसकी मुलाकात करवाई थी, दोस्ती होने के बाद दूसरा वाला युवक उससे दो बार मिलने आया था। एक दिन पहले भी युवक और उससे दोस्ती कराने युवक समेत तीन लोग आए थे और उसे कार में बिठाकर ले गए थे, जहां तीनों युवकों ने उसके साथ गलत काम किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+