Gwalior News: पति-पत्नी के विवाद में टीआई बने भाई, थाने में हुई गर्भवती महिला की गोदभराई

Gwalior News: मध्य प्रदेश पुलिस का मानवीय चेहरा ग्वालियर में देखने को मिला। उटिला पुलिस ने एक महिला का टूटा हुआ घर पुनः बसाने का सकारात्मक प्रयास किया है। ग्वालियर पुलिस की हर तरफ सराहना हो रही है।

जानकारी अनुसार उटीला थाना क्षेत्र निवासी एक गर्भवती महिला थाने में अपनी शिकायत लेकर आई थी। उसका पति ससुराल में नहीं रहने दे रहा। मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया है। इस कारण वह अपने माता-पिता के यहां मायके में रह रही है।

Gwalior News Husband-wife
इसके बाद एसडीओपी संतोष पटेल से महिला ने मदद मांगी और बताया कि आखिर वह कब तक अपने मायके रहेगी।एसडीओपी ने टीआई शुभम राजावत से मामले को सुलह कराने लिए निर्देश दिए। पुलिस ने महिला के पति को थाने बुलाया। पुलिस थाने में इस दौरान एसडीओपी भी मौजूद थे। पति-पत्नी को थाना परिसर में समझाया गया।

इसके बाद पति अपनी पत्नी को साथ रखने को तैयार हो गया। पति ने अपनी पत्नी को साथ रखने का वचन दिया। इसके बाद अपने घर ले गया। मामले के अनुसार सीमा बंजारन ने 20 दिन पहले थाने में अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला एसडीओपी संतोष पटेल से मिली। पुलिस ने पति-पत्नी को पुलिस थाने बुलाया। इस दौरान सभी लोग थाना परिसर में ही फर्श बिछाकर बैठे। पुलिसकर्मियों द्वारा महिला की गोद भराई की गई। साड़ी और श्रीफल देकर उन्हें बच्चों सहित मोटरसाइकल पर बिठाकर अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं देकर विदाई दी गई।

एसडीओपी संतोष पटेल ने जानकारी देते हुए बताया पति-पत्नी के छोटे मोटे विवाद वर्षों तक चलते हैं। जिससे आर्थिक व मानसिक रूप से नुकसान होता है। परिवार का सामाजिक विघटन भी होता है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थाने के सामने मंदिर पर बैठाकर समझाया गया और शक संदेह को दूर करने का प्रयास किया। इस पर पति नवल बंजारा भी तैयार हो गया। पुलिस ने गर्भवती बहन को साड़ी, साल, फल मिठाई व देकर गोद भराई की रस्म अदा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+