Gwalior News: शादी के बाद भी नहीं सुधरा पति, गर्लफ्रेंड के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा तो दे दी खौफनाक सजा
Gwalior News:मध्य प्रदेश की ग्वालियर में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला ग्वालियर शहर के हजीरा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली पूनम की शादी लगभग 5 वर्ष पहले जितेंद्र उर्फ जीतू भदौरिया के साथ हुई थी। जीतू और पूनम के चार और दो वर्ष के दो बेटे हैं।
जितेंद्र की एक लड़की से अफेयर चल रहा था। इसके चलते पूनम और जितेंद्र में आए दिन विवाद होता था। सोमवार रात को पति ने मारपीट की तो पूनम ने अपनी छोटी बहन को फोन किया।
जानकारी मिलते ही भाई राघवेंद्र, उसका दोस्त बहन पूनम के घर पहुंच गए। जब सभी लोग घर पहुंचे तो पूनम जमीन पर पड़ी हुई थी और उसका पति जितेंद्र उसकी छाती पर बैठकर उसके साथ मारपीट कर रहा था।
पूनम की बहन और भाई ने पूनम को बचाया, लेकिन वह बेहोश हो चुकी थी। रात में पूनम को हॉस्पिटल में ले जाकर उसका उपचार कराया गया, जहां मंगलवार सुबह पूनम ने दम तोड़ दिया। मामले के बाद से ही पूनम के पति जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications