MP News : ग्वालियर में इंसानियत हुई शर्मसार! कुत्ते के पांच बच्चों की हत्या, खून से लथपथ हथौड़ा बरामद
ग्वालियर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां किसी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर 5 पिल्लों की बेरहमी से हत्या कर दी।

ग्वालियर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां किसी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए 5 कुत्ते के बच्चों की दर्दनाक हत्या कर दी। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना हुजरात कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्राफा बाजार में खाली पड़े प्लॉट की है। जहां किसी अज्ञात आरोपी ने उन सभी पांच बेजुबानों को बड़ी बेदर्दी से मार डाला। घटना का पता उस वक्त चला जब आसपास के लोगों ने खाली पड़े प्लॉट के अंदर मरे हुए कुत्ते के बच्चों के शव पड़े हुए देखे तो तत्काल पुलिस को जानकारी दी। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहा जांच पड़ताल करने पर पुलिस को मौके वारदात से एक खून से सना हुआ हथौड़ा भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने कुत्ते के बच्चों की हत्या करने वाले अज्ञात हत्यारे के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानिए पूरा मामला
बताया गया कि कुत्ते के पांच बच्चों की हथौड़े से की गई हत्या की घटना ग्वालियर के हुजरात कोतवाली थाना एरिया के सर्राफा बाजार में खाली पड़े प्लॉट का है। फिलहाल यह पता नही चल सका है, कि इन बेजुबानों की हत्या अज्ञात हत्यारे ने क्यों और किस बजाओ से की है। घटना का पता उस वक्त चला जब खाली पड़े प्लॉट में एक स्थानीय निवासी कचरा फेंकने पहुंचा तो उसे मरे हुए पिल्लों के शव पड़े दिखें।
कुत्तों के बच्चों के लाशों के पास एक खून से लथपथ हथोड़ा भी पड़ा हुआ था घटना का पता चलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई इसके बाद इस घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर जा पहुंची जहां जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है पुलिस ने मौके से खून से सना हुआ हथौड़ा पाया है।












Click it and Unblock the Notifications