Gwalior news: 45 और नई मिलेगी डायल हंड्रेड, GPS, कैमरे से लैस एंबुलेंस का भी करेंगी काम
डायल 100 के नए वाहन कुछ महीने मेें जिले में आएंगे। इन्हें तकनीकि तौर भी आधुनिक किया जाएगा। इनमें जीपीएस और सीसीटीवी भी होंगे।

ग्वालियर जिले में किसी भी घटना दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पहुंच जाने वाली डायल 100 जल्द ही नई सुविधाओं के साथ जिले की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। इसमें विशेष सुविधा दी जाएगी, जिसके तहत डायल 100 घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने का भी कार्य करेगी।
बताया गया की डायल 100 पुराने वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसे देखते हुए एमपी में करीब 1200 नए वाहनों के टेंडर हो चुके हैं। जल्द ही लगभग 45 डायल 100 वाहन ग्वालियर जिले के लिए भेजे जाएंगे। ये वाहन नए और अत्याधुनिक होंगे। इनमें कई बदलाव किए गए हैं। इन वाहनों में कर्मचारियों को कार्य करने के लिए कई तरह की खास चीजें मुहैया कराई जाएंगी ताकि वे अपना कार्य बेहतर तरीके से और आसानी से कर सकें।
बताते चलें कि जो बाहर आने वाले हैं वह तकनीकी रूप से भी काफी आधुनिक हैं। ये सभी सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। साथ ही इन वाहनों में काम करने वाले कर्मचारियों को बॉडी कैमरे भी दिए जाएंगे। जीपीएस से लैस यह वाहन जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच जाएगा। यदि किसी अप्रिय हादसा घटना में कोई घायल होता है तो उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए डायल 100 वाहन में एक मिनी स्ट्रेचर भी रखा जाएगा।
अक्सर देखने में आता है कि घटना दुर्घटना में घायलों को लाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। इन वाहनों के आने के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications