Gwalior News: कड़ाके की ठंड में मासूम बच्चों के साथ टॉर्चर, बिना कपड़ों के निकाली गई गणतंत्र दिवस परेड
Gwalior News: ग्वालियर चंबल अंचल में सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर देखने को मिल रहा है बीते एक सप्ताह से तापमान 5 डिग्री के आसपास या उससे काम बना हुआ है।
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में में 75वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर हो रहे समारोह में एक प्राइवेट स्कूल के मासूम बच्चों पर परफॉर्मेंस टॉर्चर देखने मिला है।एसएएफ मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई। जहां दो मासूम बच्चों को बिना कपड़ों में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के लिए कड़ाके की सर्दी में खड़ा कर दिया गया।
कड़ाके की ठंड में घने कोहरे के बीच जब स्कूली बच्चे परफॉर्मेंस देने के लिए मैदान पर उतरे तो बिना कपड़ों के बच्चों को देख कलेक्टर का भी दिल पसीज गया। प्राइवेट स्कूल के मासूम बच्चों पर "परफॉर्मेंस टॉर्चर" देख कलेक्टर ने नाराजगी जताई तो वही जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वही ग्राउंड पर मौजूद एसआई अतर सिंह कुशवाहा भी वहां जा पहुंचे और ठंड से ठिठुर रहे बच्चों को अपना गरम ब्लेजर पहना दिया।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने परफॉर्मेंस को रोका और उनके पास पहुंचे। जब कलेक्टर ने बच्चो से ठंड लगने का पूछा तो मासूम बच्चों का दर्द छलक उठा। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं मासूम बच्चों को ठंड से कांपता देख उप निरीक्षक अतर सिंह कुशवाह ने विरसा मुंडा कैरेक्टर प्ले कर रहे छात्र को अपना गर्म ब्लेज़र पहनाया। जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुति शुरू हुई।
बता दें की इस लापरवाही पर स्कूल प्रबंधन का अजीबो गरीब बयान सामने आया, जहां अपनी लापरवाही दबाने बच्चों के इस परफॉर्मेंस को देश के सम्मान में समर्पण बता दिया। जबकि मासूम बच्चे खुद कहते नजर आए की ठंड से उनका बुरा हाल हो गया था।
आनंद फानन में जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया नोटिस
कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी कटियार का कहना है कि जिले में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए थे कि सभी छात्रों को गर्म कपड़ों में लाया जाए। यही वजह है कि गंभीर लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
ग्वालियर में पड़ रही है कड़ाके की ठंड
गौरतलब है कि, ग्वालियर चंबल अंचल में सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर देखने को मिल रहा है। बीते एक सप्ताह से तापमान 5 डिग्री के आसपास या उससे काम बना हुआ है। ऐसे में इस दौरान स्कूल प्रबंधन का मासूम बच्चों पर यह 'परफॉर्मेंस टॉर्चर' बड़ी लापरवाही है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications