Gwalior news Video: कार से टकरा कर हवा में उछल गया बाईक सवार, CCTV में कैद हुई खौफनाक तस्वीर
Gwalior news Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का हिट एंड रन का वीडियो वायरल हो रहा है। रोड क्रॉस करते समय मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारते हुए ड्राइवर कार को स्पीड में भगा ले गया। टक्कर से बाइक सवार 5 फीट उछले।
शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के चिरवाई नाका क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार जब सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार में आ रही इनोवा कार ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार हवा में 5 फीट उछलता दिखाई दिया। मोटरसाइकिल सवार टक्कर के बाद बुरी तरह घायल हो गया और सड़क किनारे जाकर गिर गया। यह नजारा देखकर सभी के हाथ-पांव फूल गए।
स्थानी लोगों ने जाकर युवक को उठाया और पुलिस को इस बात की जानकारी दी इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल प्रभाव से उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा।
घटना इतना भीषण था कि आसपास के लोग इसे देखकर सन्न रह गए। कार सवार मौके से तेज रफ्तार में फरार हो गया। यह पूरा घटनाक्रम हाईवे किनारे लगे एक सीसीटीवी कमरे में रिकॉर्ड हो गया। इसके आधार पर पुलिस ने कार्यवाही कर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि आरोपी कार ड्राइवर ने बाइक सवार को टक्कर मारी और वहां से फरार हो गया। अगर वह रुकता और घायल को अस्पताल पहुंचते तो केस में उसके मायने कुछ और हो सकते थे, लेकिन फिलहाल आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्दी ही तलाश पूरी कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications