Gwalior Chunav Result: ग्वालियर में भी भाजपा का बूम, सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को बढ़त

मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस के लिए पूरी तरह चौंकाने वाले रहे प्रदेश भर के साथ ग्वालियर चंबल अंचल में भी बीजेपी का बूम देखने को मिल रहा है। बात ग्वालियर जिले की करें तो यहां सभी 6 विधानसभा सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी आगे हैं। केवल ग्वालियर पूर्व और डबरा विधानसभा सीट पर एक दो राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त मिली है लेकिन भाजपा उम्मीदवारों को अभी तक जो बढ़त मिली है उसे पार पाना अब मुश्किल हो गया है।

आपको बता दें कि ग्वालियर की सभी 6 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। ग्वालियर के महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में सभी छह विधानसभा के लिए 112 टेबल पर मतगणना की जा रही है और सभी 6 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

gwalior Election Result 2023 vote counting Winning Candidate,Scindia magic worked on all seats

डबरा में सुरेश राजे को इमरती ने पछाड़ा

अभी तक मिले रूझानों में डबरा सीट पर भाजपा की इमरती देवी लीड कर रही हैं और सुरेश राजे को काफी पीछे कर दिया है यहां केवल छठवें राउंड में कांग्रेस के सुरेश राजे को 665 वोटों की बढ़त मिली थी, लेकिन इमरती देवी फिर उनसे काफी आगे हुई है।

भितरवार विधानसभा में मोहन सिंह राठौड़ ने तोड़ा रिकॉर्ड

बात भितरवार विधानसभा की करें तो यहां भारतीय जनता पार्टी के मोहन सिंह राठौड़ कांग्रेस के लखन सिंह यादव से तकरीबन 18000 वोट से आगे चल रहे हैं और पूरे जिले में सबसे अधिक बढ़त मोहन सिंह राठौड़ ने ही बनाई है.

ग्वालियर दक्षिण में पूर्व मंत्री नारायण सिंह आगे

बात ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा की करें तो यहां पहले राउंड से ही भारतीय जनता पार्टी के नारायण सिंह कुशवाहा कांग्रेस पार्टी के प्रवीण पाठक से आगे चल रहे हैं प्रवीण पाठक वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस विधायक हैं.

ग्वालियर पूर्व में माया सिंह और सतीश सिकरवार में कांटे की टक्कर

ग्वालियर पूर्व विधानसभा में सतीश सिकरवार और माया सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है शुरुआती 6 राउंड तक जहां माया सिंह बढ़त बनाए रही तो वही आठवें राउंड में सतीश सिकरवार ने माया सिंह से 4000 से अधिक वोटो की बढ़त बना ली लेकिन अभी इस विधानसभा में आधा दर्जन राउंड और होने हैं ऐसे में स्थिति और परिणाम कुछ भी हो सकता है.

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी लगातार चल रहे आगे

बात ग्वालियर 15 विधानसभा की करें तो प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर यहां पहले राउंड से ही लगातार कांग्रेस के सुनील शर्मा पर बढ़त बनाए हुए हैं और आठवें राउंड तक यह है बढ़त 10000 के करीब पहुंच गई है.

ग्वालियर ग्रामीण में कांटे का मुकाबला लेकिन बीजेपी आगे

बात ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा की करें तो यहां भाजपा के भारत सिंह कुशवाहा और कांग्रेस के साहब सिंह के बीच कांटा का मुकाबला देखने को मिल रहा है लेकिन ताजा रुझानों में भारत सिंह अभी 2000 से अधिक बढ़त बनाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+