Gwalior : रात्रि गश्त में हूटर की आवाज का मतलब समझाते DSP का Video वायरल, हूं..हूं..हूं करके बताया अर्थ
ग्वालियर में कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच डीएसपी संतोष कुमार का अनोखे का वीडियो वायरल हो रहा है. वह अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी बीच एक युवक के पूछने पर उसने पुलिस की गाड़ी पर लगे हूटर की आवाज की भाषा समझाई।

ग्वालियर पुलिस की गाड़ी पर बजने वाले हूटर से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच डीएसपी संतोष कुमार अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान एक युवक ने उनसे हूटर की अलग-अलग आवाजों का अर्थ पूछा। इसके बाद डीएसपी ने अनोखे अंदाज में हूटर की आवाज के बारे में पूरा मतलब समझाया।
हूटर का मतलब होता है मैं जाग रहा हूँ...
डीएसपी संतोष कुमार का कहना है कि हूटर का मतलब होता है मैं जाग रहा हूं.. हूं... हूं... जब कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर होता है तो वह हूटर के जरिए कहता है कि मैं ड्यूटी पर हूं, मैं ड्यूटी पर हूं, मैं ड्यूटी पर हूं। यहां उनका अर्थ हूटर की आवाज के लिए हां कहने से है।

Recommended Video
इसके बाद संतोष कुमार कहते हैं कि कोई जब कोई बदमाश या चोर के लिए हूटर बजता है तो उसका मतलब होता है बमदाशों मैं तुम्हें पकड़ने के लिए तैयार हूं हूं हूं हूं हूं. डीएसपी यहां 'हूं' पर काफी जोर देते हैं।
ध्यान रखना और अपना ख्याल रखना
डीएसपी ने कहा कि यह हमारा संदेश है कि इसका मकसद सतर्क करना है। उन्होंने हूटर की आवाज का मतलब बताते हुए लोगों से अपील की और कहा कि धुंध बहुत है। इस कोहरे में अगर आप बाहर जा रहे हैं तो पूरी सावधानी बरतें और अपना ख्याल रखें।












Click it and Unblock the Notifications