Gwalior News: सिनेमा हॉल में फिल्म देख रहे थे दर्शक तभी अचानक चलने लगे लात-घूंसे, जानें क्यों मचा बवाल

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक सिनेमा हॉल के अंदर लोग पर्दे पर चल रही फिल्म देखने में खोए हुए थे।

अचानक दर्शक एक-दूसरे को अचंभित नजरों से देखने लगे कि आखिर बवाल क्यों हो गया।इसके बाद लोगों ने पिक्चर छोड़कर सिनेमा हॉल में चल रहे बवाल को देखना शुरू कर दिया।

Gwalior DB Mall Inox Cinema

यह पूरा मामला डीबी मॉल में स्थित आईनॉक्स सिनेमा हॉल के अंदर हुआ है। शुक्रवार की रात को एक महिला अपने परिवार के साथ थिएटर में मूवी देखने के लिए पहुंची थी। मूवी चल रही थी और सभी दर्शक पर्दे पर टकटकी लगाए पिक्चर देख रहे थे।

जानकारी अनुसार थिएटर हाल के अंदर फिल्म देख रहे दर्शकों के बीच बैठे कुछ युवकों ने एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। पहले तो महिला ने छेड़खानी को बर्दाश्त किया, लेकिन जब युवक छेड़खानी बंद नहीं किए तो महिला आग बबूला हो गई।

इसके बाद महिला ने युवकों को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। उसके साथ आए परिवार के लोगों ने भी अपना गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया और थिएटर हाल में बवाल शुरू हो गया।

फिल्म देख रहे कुछ लोग इस बवाल को रोकने की कोशिश करने लगे, तो कुछ लोगों ने मोबाइल निकालकर इस पूरे बावल का वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया।

थियेटर हॉल के अंदर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो पड़ाव थाना के पुलिसकर्मी भी सिनेमा हॉल के अंदर पहुंचे और किसी तरह हंगामे को शांत कराया।

बता दें कि मामला खत्म होने के बाद किसी भी पक्ष ने थाने में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है, लेकिन इस पूरे बावल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+