बक्से में पड़ी थी दादा की लाश, पड़ोसी की छत पर इस हालत में मिली पोती, हैरान कर देने वाली मर्डर मिस्ट्री
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक बुजुर्ग की लाश बंद बक्से से बरामद हुई है। जिस समय बुजुर्ग की लाश मिली उसकी 16 वर्षीय नाबालिग नातिन पड़ोसी की छत पर छुपी बैठी थी।
पुलिस ने नातिन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना माधवगंज क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी की है। यहां रहने वाले 64 साल के बुजुर्ग रामस्वरूप राठौर की लाश उनके ही घर में एक बक्से से बरामद हुई है।

मृतक के बेटे ने जब अपनी बेटी को तलाशा तो वह पड़ोसी की छत पर छुपी मिली है। मृतक रामस्वरूप राठौर रिटायर होमगार्ड थे और उनका गांव दतिया जिले में है। 8 दिन पहले ही उनकी नातिन अपने दादा से मिलने ग्वालियर आई थी।
मृतक के पुत्र महेश राठौर के जानकारी मुताबिक 25 तारीख को आखिरी बार उनकी अपने पिता से बात हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई बार उन्हें फोन किया पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया। जिससे वह परेशान हो गए और शुक्रवार को ग्वालियर आए तो उन्होंने बक्से में बंद पिता की देखी। फिर तुरंत ही उन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है।
एएसपी निरंजन शर्मा के जानकारी मुताबिक माधवगंज थाना क्षेत्र में महेश राठौर द्वारा जानकारी दी गई थी कि उनके पिता रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक थे और उनकी उम्र 65 साल थी। घर पर उनकी लाश पलंग की पेटी के अंदर बंद मिली। 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लाश तीन चार दिन पुरानी बताई जा रही है। मृतक की पोती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications