घर में घुस बदमाशों ने पति-पत्नी को बनाया बंधक, 25 लाख की लूट को दिया अंजाम
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के ढोढर कस्बे में हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। आधी रात को घर में घुसे बदमाशों ने पति-पत्नी को बंधक बनाकर 15 लाख की नकदी समेत दस लाख के गहने लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लुटेरों ने एक घर में धावा बोला और लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश बिना किसी दिक्कत के घर में दाखिल हो गए। हथियारों से लैस बदमाशों ने सबसे पहले पति-पत्नी के हाथ-पैर बांधे और फिर पूरे इत्मीनान से घर की तलाशी लेते हुए करीब 25 लाख तक की लूट को अंजाम दिया जिसमें गहने और पैसे शामिल हैं।
यही नहीं नकदी और गहने लूटने के बाद बदमाश दंपति को भी अपने साथ ले आए और नहर किनारे छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। तमाम प्रयासों के बाद भी लुटेरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। उधर कस्बे में लूट की इतनी बड़ी वारदात के बाद से ही दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications