PM Modi in Gwalior: गांधी जयंती पर ग्वालियर में सौगातों की बारिश, दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पकड़ेगा रफ़्तार
PM Modi in Gwalior: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव घोषणा के पहले पीएम मोदी के तूफानी दौरे हो रहे। सागर फिर भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के महाकुंभ के बाद ग्वालियर आ रहे हैं। गांधी जयंती पर तय प्रोग्राम के तहत चंबल समेत प्रदेश को करोड़ों की सौगातें मिलेंगी।
दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन पीएम नरेंद्र मोदी का ग्वालियर पहुंचेंगे। प् दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे पीएम मोदी का ग्वालियर आगमन होगा, जहां वह करीब 19,260 करोड़ रुपये की कई विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

3 मिनिस्टर इन वेटिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अक्टूबर के दौरे के लिए तीन मंत्रीगण को मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किया गया है, जो प्रधानमंत्री की आगवानी और विदाई करेंगे। विमानतल पर PM मोदी की अगवानी प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया को मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किया गया है। भाऊ साहब पोतनीस मैदान पर बनाए गए हैलीपेड पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी के लिये लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ को नामित किया गया है। कार्यक्रम स्थल मेला मैदान में PM मोदी की अगवानी के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया को मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किया गया है।
राष्ट्र को समर्पित होगा दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे
सड़क कनेक्टिविटी को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे, प्रधानमंत्री पीएमएवाई-ग्रामीण के तहत निर्मित 2.2 लाख से अधिक घरों के गृह प्रवेश की शुरुआत करेंगे। जल जीवन मिशन के तहत परियोजनाओं का शिलान्यास और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत नौ स्वास्थ्य केंद्रों के विकास का भी शिलान्यास किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications