पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे के रिसोर्ट पर सीजीएसटी की छापेमारी, करोड़ों टैक्स धांधली का खुलासा

Gwalior News: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के बेटे की रिजल्ट पर छापामार कार्रवाई से राजनीतिक हलके में भी हड़कंप है। नरोत्तम मिश्रा हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में दतिया विधानसभा सीट से पराजित हुए थे।

ग्वालियर शहर के लग्जरी इंपीरियल गोल्फ रिसोर्ट पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने सोमवार को छापेमारी कर दी। भोपाल और ग्वालियर की संयुक्त दो टीमों ने देर रात छापेमारी शुरू की जिसमें जांच के दौरान करोड़ों की टैक्स धांधली का खुलासा हुआ है।

Former Home Minister Narottam Golf Resort raided

मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के बेटे अंशुमान मिश्रा और शहर के जाने-माने बिल्डर रोहित बाधवा का यह रिजॉर्ट है। ऐसे में देर रात हुई छापा मार कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलके में सनसनी बनी हुई है।

ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र के बायपास पर स्थित इस रिसोर्ट में कमरों और रेस्टोरेंट की बिलिंग में पांच प्रतिशत जीएसटी ही काटा जा रहा था जबकि नियमानुसार यह 18 प्रतिशत ली जाना थी।

डेढ़ से 2 करोड रुपए की टैक्स चोरी का हो सकता है खुलासा

लगभग पौने दो करोड़ रूपए का टैक्स डिटेक्ट हुआ है और इसपर पेनाल्टी बनाई जा रही है। भोपाल और ग्वालियर के अधिकारियों की टीम तीन से ज्यादा गाड़ियों में पहुंचीं और कार्रवाई शुरू की।

रिसोर्ट के डायरेक्टर शहर के बड़े बिल्डरों में गिने जाने वाले रोहित वाधवा हैं और डायरेक्टर अंशुमन मिश्रा मौके पर मिले। रिसोर्ट में टैक्स की गडबड़ के अलावा इनपुट टैक्स क्रेडिट भी लिया जा रहा था। माैके से काफी दस्तावेज जब्त किए गए हैं और रात तक कार्रवाई जारी थी।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+