Gwalior: विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद किले से लगाई छलांग, 5वीं पास टूरिस्ट गाइड कालू को था 12 भाषाओं का ज्ञान
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर किले में विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद फेमस टूरिस्ट गाइड कालू ने किले से कूदकर आत्महत्या कर ली। कालू किले का सबसे फेमस गाइड था। जो महज 5वीं कक्षा तक पढ़ाई किया था। इसके बावजूद कालू को 12 से अधिक भाषाओं का ज्ञान था। अपने इसी हुनर के कारण वह विदेशी सैलानियों की पहली पसंद हुआ करता था।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि कालू नशे का सेवन करता था। इसके अलावा अन्य गाइडों पर भी उसकी हत्या का शक किया जा रहा है। फिलहाल जिसे भी कालू की मौत की जानकारी लगी। वह इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा है।

जानकारी अनुसार कालू स्मैक के नशा करने की लत लग गई थी। हालांकि कालू के परिजन ने कालू की हत्या किए जाने का आरोप किले पर मौजूद अन्य टूरिस्ट गाइडों पर लगाया है। पुलिस ने कालू की लाश को आज किले की तलहटी से बरामद किया और उसे पीएम के लिए भेज दिया।
पुलिस के जानकारी अनुसार आसपास की गई प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि कालू नशे का आदी था। स्मैक के नशे में ही उसने किले से कूदकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी ये हत्या है कि आत्महत्या। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कालू बेहद फेमस टूरिस्ट गाइड था। कालू को स्पेनिश,जर्मनी,
हिंदी, इंग्लिश, इटालियन फ्रेंच, जैसी 12 विदेशी भाषाओं का ज्ञान था। कालू सिर्फ 5वी क्लास तक स्कूल में पढ़ा था, लेकिन फिर भी उसकी विदेशी भाषाओं पर अच्छी समझ थी। फेमस गाइड कालू विदेशियों की पहली पसंद था। कालू एमपी का एकमात्र ऐसा गाइड था। जो बिना हाई क्वालिफिकेशन के अपने हुनर के माध्यम से विदेशी भाषाओं का ज्ञान सीख गया था।
परिवार वालों ने कालू के नशे का आदि होने की बात स्वीकार की है। लेकिन उनका कहना है कल रात काे कालू किले पर ही था। उसने अपने भाई और मां के साथ खाना खाया रात 11:00 बजे बाहर टहलने को कहकर घर से बाहर निकल गया। उसके बाद सुबह उसकी किले की तलहटी में लाश पड़ी हुई थी। कालू का बचपन किले पर बीता, ग्वालियर किले पर आने जाने वाले देसी विदेशी पर्यटकों से ही उसने विदेशी भाषाएं सीखी थी। अचानक इस तरह उसके आत्महत्या किये जाने का मामला कई सवालों को जन्म दे रहा है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications