Gwalior news: दवा का भी नहीं हो रहा असर, ताकतवर हो गए मच्छर
ग्वालियर में मच्छरों पर बेअसर हो रही है दवा, नगर निगम द्वारा किए जा रहे कीटनाशक दवाओं के छिड़काव से नहीं मर रहे मच्छर, नगर निगम करेगा दूसरी दवा का प्रयोग
Gwalior के मच्छरों पर अब दवा भी बेअसर होने लगी है। यही वजह है कि नगर निगम के द्वारा लगातार फोगिंग किए जाने के बावजूद ग्वालियर शहर में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। बीते 25 दिन में ही डेंगू के 151 मरीज मिल मिल चुके हैं इनमें से 2 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगर निगम का अमला कर रहा है लगातार फोगिंग
बारिश के सीजन में पैदा हुए मच्छर दिवाली के बाद तक लोगों को परेशान कर रहे हैं। इन मच्छरों की वजह से ग्वालियर शहर में मलेरिया और डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए ग्वालियर नगर निगम द्वारा ग्वालियर शहर में लगातार फोगिंग करवाई जा रही है लेकिन इस फोगिंग का असर भी मच्छरों पर दिखाई नहीं दे रहा है यही वजह है कि लगातार फोगिंग होने के बावजूद डेंगू और मलेरिया के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।

25 मशीनें लगातार कर रही हैं फोगिंग
नगर निगम की 25 फोगिंग मशीनें ग्वालियर शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाकर फोगिंग कर रही हैं लेकिन जिस दवा का छिड़काव मशीनों द्वारा किया जा रहा है वह दवा मच्छरों पर बेअसर साबित हो रही है। अभी तक फोगिंग मशीन के द्वारा डेल्टामिथ्रिन दवा का छिड़काव किया जा रहा था लेकिन देखने में आया है कि मच्छरों पर इस दवा का कोई असर नहीं हो पा रहा है इसलिए मच्छर लगातार पनप रहे हैं और लोगों को बीमार कर रहे हैं।

अब साईफेनोथ्रिन का किया जाएगा उपयोग
नगर निगम ने यह पाया कि मच्छरों पर अब डेल्टामिथ्रिन दवा का असर नहीं हो रहा है इसलिए अब नगर निगम की तरफ से यह निर्णय लिया गया है कि फोगिंग में अब साईफेनोथ्रिन नामक कीटनाशक का उपयोग किया जाएगा जिसका असर मच्छरों पर होगा और मच्छर से होने वाली बीमारियों पर रोक लगेगी। इसके लिए नगर निगम के भंडार शाखा में डिमांड भी भेज दी गई है और जल्द ही इसी दवा से शहर में छिड़काव शुरू हो जाएगा।

अब तक 2 लोगों की हो चुकी है मौत
डेंगू का प्रकोप शहर में इतना बढ़ गया है कि अब तक शहर में डेंगू के 263 मरीज सामने आ चुके हैं और इन मरीजों में से 2 की मौत भी हो चुकी है। डेंगू के प्रकोप को देखते हुए डॉक्टर मच्छरों से बचाव के तरीके बता रहे हैं। वहीं अब नगर निगम ने भी मच्छरों पर प्रभावकारी दवा छिड़कने का निर्णय लिया ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications