Ayodhya Gwalior flight: अयोध्या-ग्वालियर के बीच शुरू होगी उड़ान, आसान होगा रामनगरी का सफर

Ayodhya Gwalior flight: धर्मानगर अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन पूजन के कर रखने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को ग्वालियर अयोध्या के बीच सीधी हवाई सेवा का विकल्प मिल गया है।ग्वालियर से अयोध्या के बीच 16 जनवरी से फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है।

इस समय पूरा देश राम मंदिर में भगवान राम के विग्रह की स्थापना के लिए उत्साहित होकर उसकी भव्यता की तैयारियों में जुटा है। लेकिन इससे पहले ही ग्वालियर क्षेत्र के लोगों को अयोध्या जाने के लिए एक बड़ी सहूलियत मिली है। ग्वालियर से अभी अयोध्या के लिए सीधे ट्रेन कनेक्टिविटी भले ही न हो लेकिन यहां के लोग फ्लाइट से सीधे अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे।

Ayodhya Gwalior flight

बताया गया है कि ग्वालियर से अयोध्या के बीच यह सीधी फ्लाइट सेवा एयर इंडिया एक्सप्रेस ग्वालियर से अयोध्या, बेंगलुरु और दिल्ली के लिए एयर बस संचालित करेगा। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को यह नई फ्लाइट सेवा भी उपलब्ध हो सकेगी।

एयरपोर्ट प्रबंधन के जानकारी अनुसार इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के बाद अब दिल्ली के लिए अकासा भी फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इसका शेड्यूल जारी हो गया है, यह 30 जनवरी से शुरू होगी। इसके अनुसार अकासा की दिल्ली - ग्वालियर फ्लाइट यहां 12.45 बजे आएगी जबकि 1.45 बजे रवाना होगी। इसके साथ ही इंडिगो के अलावा दिल्ली के लिए यह अतिरिक्त सेवा भी मिलने लगेगी।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार ग्वालियर में हवाई सेवाएं विस्तार के लिए प्रयासरत हैं। जिसके लिए वे लगभग 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से यहां के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट का विस्तार भी करवा रहे हैं। ताकि यहां दर्जनों विमान एक साथ खड़े हो सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+