पंचायत चुनाव के जीत के जश्न में दुश्मन से हो गया सामना तो निकल आई बंदूकें और फिर...

ग्वालियर के गजापुर गांव में विजय जुलूस के दौरान हुई गोलीबारी में एक शख्स की हत्या कर दी गई

ग्वालियर, 16 जुलाई। ग्वालियर में पंचायत चुनाव की जीत के जश्न के दौरान विरोधियों से विजयी प्रत्याशी के गुट का सामना हो गया। दोनो तरफ से गोलियां चलने लगीं। मौके पर भगदड़ मच गई। इस गोलीबारी में हारने वाली प्रत्याशी के भतीजे की गली लगने से मौत हो गई। हत्या का आरोप जीतने वाली सरपंच प्रत्याशी के बेटे समेत 7 लोगों पर है। पूरा मामला डबरा के गजापुर गांव का है।

murder

ग्राम पंचायत अजयगढ़ मे हुआ था सरपंच का चुनाव
डबरा के ग्राम पंचायत अजयगढ़ से पंचायत प्रत्याशी के तौर पर गांव की प्रेमाबाई ने चुनाव लड़ा था। प्रेमाबाई चुनाव भी जीत गई। जीत की वजह से प्रेमाबाई के खेमे के लोग खुशियां मनाने लगे। प्रेमाबाई को जीत का प्रमाण पत्र भी मिल गया। इसके बाद जीत का जश्न मनाते हुए गांव मे एक विजय जुलूस निकालने का निर्णय प्रेमाबाई के पक्ष ने लिया।

विजय जूलूस में हो गया विरोधी पक्ष से सामना
चुनाव जीतकर सरपंच बनी प्रेमाबाई के बेटे मोनू गुर्जर ने अपने समर्थकों के साथ गांव में विजय जुलूस निकालना शुरु कर दिया। गांव की गलियों में जुलूस निकलना शुरु हो गया। तभी विजय जुलूस रामवीर बघेल की दुकान के सामने से भी गुजरा। रामवीर बघेल की चाची भी चुनाव मैंदान में उतरी थी और वे प्रेमाबाई से हार गई। अपनी चाची की हार की वजह से रामवीर बघेल दुखी था। विजय जुलूस जब रामवीर की दुकान के सामने से गुजरा तो विजय जुलूस में शामिल लोगों का रामवीर से विवाद होना शुरु हो गया।

दोनो पक्षों से चलने लगी गोलियां
विजय जुलूस के दौरान शुरु हुआ विवाद धीरे धीरे बढ़ गया। दोनो तरफ से बंदूकें निकल आई और फायरिंग होने लगी। इस फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई। इस फायरिंग में रामवीर को गोली लग गई जिससे रामवीर की गोली लगने से मौत हो गई। इस वारदात के बाद गोली चलाने वाले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

मृतक के शव को रखकर किया चक्काजाम
रामवीर की मौत की खबर जैसे ही रामवीर के परिजनों को लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। रामवीर की मौत से गुस्साए परिजनों ने रामवीर के शव को ग्वालियर-झांसी हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के परिजनों को समझाईश देकर जाम खुलवाया।

सरपंच प्रेमाबाई के बेटे समेत 7 लोगो पर मामला दर्ज
पुलिस ने मृतक रामवीर के परिजनों की शिकायत पर से सरपंच प्रेमाबाई के बेटे मोनू गुर्जर समेत 7 लोगो को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश भी शुरु कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+