ग्वालियर में फ्रेंडशिप डे की पार्टी में एंट्री नहीं दी तो पूर्व मंत्री के होटल पर बदमाशों ने की फायरिंग

ग्वालियर में पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के सिटी सेंटर स्थित होटल होरिजन प्लाजा में कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी, इन बदमाशों का हुलिया देखकर होटल स्टाफ ने इन्हें होटल में चल रही पार्टी में एन्ट्री नहीं दी थी

ग्वालियर, 7 अगस्त। ग्वालियर के सिटी सेंटर में स्थित पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता अनूप मिश्रा के होटल में चल रही फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन पार्टी में जब कुछ युवकों को प्रवेश नहीं दिया गया तो युवकों ने गुस्से में आकर होटल में फायरिंग कर दी और तोड़फोड़ करते हुए वहां से भाग गए। इस घटना से होटल में दहशत फैल गई।

होटल में चल रही थी फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन पार्टी

होटल में चल रही थी फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन पार्टी

सिटी सेंटर में स्थित होटल होरिजन प्लाजा में रविवार को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन पार्टी चल रही थी। इसी पार्टी में शामिल होने के लिए कुछ युवक होटल पहुंचे। युवक स्लीपर पहने हुए थे और लोअर पहने हुए थे। उनका हुलिया देखकर होटल के स्टाफ ने युवकों को होटल के अंदर पार्टी में घुसने के लिए एंट्री नहीं दी। इसी बात से युवक आक्रोशित हो गए।

पिस्टल निकालकर की फायरिंग, कांच भी फोड़े

पिस्टल निकालकर की फायरिंग, कांच भी फोड़े

आक्रोशित युवक बदमाशी पर उतर आए और उन्होंने पहले तो होटल स्टाफ से झगड़ा किया इसके बाद पिस्टल निकालकर होटल में फायरिंग कर दी और कांच फोड़ दिए। थोड़ी देर के लिए होटल के अंदर और बाहर दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से भाग गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पहुंच गई पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पहुंच गई पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को होटल के स्टाफ ने पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने होटल के अंदर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में पूरी रिकॉर्डिंग चेक की है। इसके साथ ही होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाले जा रहे है। पुलिस का यह प्रयास है कि जल्द से जल्द फायरिंग करने वाले बदमाशों की शिनाख्त होकर उनकी गिरफ्तारी की जा सके।

पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा का है होटल

पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा का है होटल

होटल होरिजन प्लाजा के मालिक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के भांजे और मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा मिश्रा है। बीजेपी के कद्दावर नेता होने की वजह से पुलिस इसलिए भी एक्टिव मूड में नजर आई, लेकिन जिस तरह से दिनदहाड़े बदमाशों ने सिटी सेंटर जैसे पॉश इलाके में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया उससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। खास बात यह है कि घटनास्थल से एसपी ऑफिस की दूरी चंद कदम की ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+