जयमाला के बीच अचानक धमाका, फिर बारातियों में मची चीख-पुकार, भीषण आग ने ऐसे ग्वालियर को दहलाया
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बीती रात एक मैरिज गार्डन में भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग को फोन आया और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया, इस आगजनी में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित निर्मल वाटिका की है। मैरिज गार्डन में रखे सिलेंडर में आग लगने का कारण पटाखे की चिंगारी या शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बारात की आतिशबाजी की चिंगारी से सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित निर्मल वाटिका में यह आग लगी। आगजनी के दौरान पास के मैरिज गार्डन में शादी समारोह चल रहा था।
ऐसे में गार्डन में मौजूद सभी लोग बाहर सड़क पर निकलने को मजबूर हो गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड के अमले को सूचना दी। जहां दो गाड़ियों से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया गया। आगजनी में 15 लाख से ज्यादा कीमत के सामान के जलकर खाक होने की आशंका जताई गई है। वहीं आग लगने के पीछे की वजह पटाखे के जरिए सिलेंडर में आग लगना या शार्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है।
दरअसल ग्वालियर के कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास दो मैरिज गार्डन संचालित है। बुधवार को परिवार मैरिज गार्डन में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। वहीं बारात के आने पर चलाई गई आतिशबाजी के चलते गैस सिलेंडर में आग लगी और उसके चलते लगी आग ने पास के निर्मल वाटिका को अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते निर्मल वाटिका में रखे टेंट के सामान में भीषण आग लग गई।
आगजनी के चलते लगभग 15 लाख से ज्यादा कीमत का सामान जलकर खाक हुआ है। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। यह सबसे बड़ी राहत की बात है। क्योंकि पास के ही मैरिज गार्डन में शादी समारोह का आयोजन हो रहा था।
यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस के अधिकारी आग लगने की पीछे वास्तविक कारण क्या रहा है। इसकी जांच में जुट गए हैं।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली,ग्वालियर/मध्य प्रदेश











Click it and Unblock the Notifications