Gwalior News: एक ही परिवार के 3 लोगों ने क्यों चुना मौत का रास्ता? सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामूहिक आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आई है। यहां जहर खाने के बाद 7 साल के बच्चे और उसके पिता की मौत हो गई। माता की भी जहर खाने से हालत खराब हुई है और वह अस्पताल में भर्ती हैं।

परिवार के लोगों का कहना है कि अनजाने में किसी ने खाने में जहर मिला दिया। रसोई में गेहूं में रखने वाली दवा की खाली शीशी पड़ी मिली थी।

Gwalior the entire family committed suicide

इधर, पुलिस घटना को सुसाइड अटैम्प्ट से भी जोड़कर देख रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के बिलहैटी गांव में रहने वाले पिता और पुत्र की जहर खाकर मौत हुई है। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है और उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर के जया रोग चिकित्सालय के हजार बिस्तर में भर्ती कराया गया है।

मृतक के चाचा जय सिंह द्वारा बताया गया कि उन्हें फोन पर ही मामले की सूचना मिली थी कि उनके भाई उसके भतीजे तरुण सिंह और पत्नी सुमन की तबीयत बिगड़ी है इसके बाद तीनों को ग्वालियर लाया गया जहां 7 वर्षीय तरुण और उसके पिता की मौत हुई है। जबकि बहू सुमन अभी अस्पताल में भर्ती है।

घटना क्यों और कैसे हुई अभी इस बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। लेकिन यह पता चला है कि गेहूं में रखने वाली सल्फास की गोलियां इन लोगों ने खाई थी।

ग्वालियर जया रोग चिकित्सालय पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे एसडीओपी बेहट संतोष सिंह पटेल का कहना है की घटना बेहद दुख है। परसों की रात इन तीनों लोगों ने कोई जहरीली चीज खाई है जिसमें पिता और पुत्र की मौत हुई है, और पत्नी अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

पिता और पुत्र के सब का पोस्टमार्टम कर लिया गया है। इसके साथ ही बिजौली स्थित उनके निवास पर भी पुलिस टीम पहुंची है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर पूरा घटनाक्रम कैसे हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत का सही कारण भी सामने आएगा।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+