MP: फेसबुक फ्रेंड ने किडनैप कर की हैवानियत, फिर बेहोशी के आलम में नाबालिग लड़की को दोस्तों के सामने परोसा

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। फेसबुक फ्रेंड ने मिलने के बहाने लड़की को बुलाकर दोस्तों के साथ हैवानिय की है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने थाने में पहुंचकर अपने साथ गैंगरेप और अपहरण होने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि सोशल मीडिया के एक फ्रेंड ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर किडनैप किया और गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम दिया।

Gwalior, Madhya Pradesh

विरोध करने पर मारपीट की गई और घटना के बारे में किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गए। पुलिस ने वीरता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक पीड़िता ने थाने में पहुंच कर मामला दर्ज कराया है। रामु कुशवाह निवासी मुरैना से लड़की की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। 1 साल से दोनों एक दूसरे को जानते हैं। इसलिए लड़की उसके बुलाने पर चली गई थी। उसे नहीं पता था कि यह लोग गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम देंगे। गैंग रेप में मुरैना की एक विधानसभा के विधायक का रिश्तेदार भी शामिल है।

मामला बीते 21 नवंबर शाम की है। जब स्टोन पार्क मोतीझील क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग अपने फेसबुक फ्रेंड के बुलावे पर पानी के प्लांट मोतीझील के पास पहुंची थी। उसे इन बदमाशों ने अपहरण कर लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बता दें कि लड़की के घर वाले बदनामी के डर से इस घटना की चर्चा कहीं करना नहीं चाह रहे थे। लेकिन इतना गंभीर मामला होने के बाद जब उन्हें नजदीकी लोगों ने सलाह दी तो वे मामला दर्ज कराने के लिए तैयार हो गए।

मामले में रामु कुशवाह, अरविंद कुशवाह, मुरैना के मौजूदा एक विधायक के नजदीकी रिश्तेदार बताए गए हैं। जबकि छोटे खान और उसके साथी के बैकग्राउंड को भी पुलिस पता कर रही है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल भी कराया गया है। जिसमें प्राथमिक रिपोर्ट में गैंग रेप की पुष्टि हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+