Gwalior News: जंगल में बह निकली शराब की नदी, नजारा देख पुलिस चौंकी

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में आबकारी विभाग की टीम ने पनिहार क्षेत्र के नयागांव कंजर डेरा, बरई कंजर डेरा एवम आदिवासी मोहल्ला में दबिश दी गई।

Gwalior

सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुर्मी ने बताया कि, आबकारी बल की दबिश के दौरान लगभग 11 हज़ार किलो गुड लहान व 60लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। इस कार्यवाही में जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 11लाख 12 हज़ार रु. है। इस कार्रवाई के माध्यम से मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।

इस करवाई में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी रविशंकर यादव, आबकारी उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह मीना, शिवा रघुवंशी, सुचि जैन तथा मुख्य आरक्षक महेंद्र सिंह गुर्जर, तथा आरक्षक रवि बघेल, सुनील सिंह, अशोक जाटव,एकल कुटे, नर्मदा, अंजू खोईया, मातादीन धाकड़, आकाश माहौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

इंदौर में मॉडिफाई साइलेंसर पर कार्रवाई

मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मुख्यालय एवं यातायात मनोज कुमार श्रीवास्तव व पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर अरविंद तिवारी के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस के सभी अधिकारियों व यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम को दिशा-निर्देश दिये गए।

शहर के चौराहों व मुख्य मार्गों पर बेहतर यातायात प्रबंधन का कार्य करें, साथ ही आकस्मिक चेकिंग लगाकर तेज/लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले, मॉडिफाई साइलेंसर कर तेज/कर्कश ध्वनि निकाल कर आमजनमानस में भय पैदा करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इंदौर और ग्वालियर समेत अलग-अलग जिलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, जहां अब एक बार फिर अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़े- Indore News: पटाखे की आवाज निकालने वाले सावधान, इन नंबर्स की बुलेट पर होगा एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+