MP : ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने व्यापारियों के साथ कूटी गजक, नंगे पैर विकास कार्यों का किया निरीक्षण
हमेशा अपनी अजब-गजब कार्यों की वजह से मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर शनिवार को फिर अलग अंदाज में नजर आए। उनका गजक कूटते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अजब-गजब कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। साथ ही भ्रमण के दौरान ऐसी चीजें करने लगते हैं कि मीडिया की सुर्खियों में आ जाते हैं। साथ ही वे लोगों से हिलने मिलने के लिए उनके कार्य में शामिल हो जाते हैं। जिससे उनका जुड़ाव आम लोगों से बना रहे। 24 दिसंबर की सुबह भी ऐसा ही हुआ। जब ऊर्जा मंत्री किलागेट एरिया में चल रहे विकास कार्यों को देखने पहुंचे। तब उन्हें वहां पर एक दुकान में व्यापारी गजक बनाते हुए दिखे। ऊर्जा मंत्री तुरंत दुकान के अंदर चले गए और व्यापारियों के साथ लकड़ी का हथोड़ा लेकर गजक कूटने लगे। तकरीबन 5-6 मिनट तक उन्होंने गजक कूटी। इसके बाद व्यापारियों से बातचीत की और वे दुकान से वापस आ गए।
Recommended Video
शनिवार सुबह करीब 6 बजे ऊर्जा मंंत्री किला गेट एरिया में चल रहे निर्माणाधीन काम का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। निर्माणाधीन काम को देखने के बाद वे घास मंडी में पहुंचे और वहां के लोगों से घर घर जाकर पूछा कि क्षेत्र के विकास से खुश हैं या नहीं। काफी देर तक वे नगर वासियों से वहां हो रहे विकास काम को लेकर बातचीत करते रहे।
उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री ने सेवा नगर मार्ग बनने तक चप्पल जूता न पहनने का दृढ़ संकल्प ले रखा है। इसलिए उनका ध्यान निर्माण काम पर ही रहता है। जिससे सड़क जल्द बन सके और वे चप्पल जूता पहन सकें।
ऊर्जा मंत्री कुछ ऐसा करते हैं कि उनके वीडियो वायरल हो जाते हैं। आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। ऐसा ही उन्होंने शनिवार को किया। जब उन्होंने एक दुकान में व्यापारियों के साथ गजक कूटी।












Click it and Unblock the Notifications