Gwalior News: कड़कड़ाती ठंड के चलते ग्वालियर कलेक्टर ने नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाओं का समय बदला

संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली

ग्वालियर अंचल में इन दिनों कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। पूरे प्रदेश में ग्वालियर में सबसे अधिक ठंड दर्ज की जा रही है और लोग शीतलहर की चपेट में आ रहे हैं। आलम ये है कि मौसम का पारा बीती रात गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियश पर आ गया है।

ठंड से इंसान ही नही पशु पक्षी तक परेशान है। शीतलहर को ध्यान में रखकर प्रशांसन ने आज देर शाम एक आदेश जारी करके जिले में किसी भी स्कूल में मिडिल तक की कक्षाओं को प्रातः 9 बजे के पहले न लगाने को कहा है।

Due to severe cold, Gwalior Collector changed the timing of classes from nursery to 8th.

ग्वालियर कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट अक्षय कुमार सिंह ने आज शाम एक आदेश जारी किया ,इसमें उन्होंने लिखा है कि ग्वालियर जिले में मौसम के तापमान में गिरावट होने के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी प्रकार की शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई आदि की शैक्षणिक संस्थाओं की कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक की कक्षाएं प्रातः 9 बजे से पूर्व प्रारंभ नही होंगी।

Due to severe cold, Gwalior Collector changed the timing of classes from nursery to 8th.

तत्काल प्रभाव से लागू हुई व्यवस्था

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने NDTV को बताया कि बच्चो के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मैने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है और जिला शिक्षा अधिकारियों को इसे अभी सभी संस्थाओं तक भेजने की व्यवस्था करने को कहा है ताकि स्कूल प्रबंधन रात को ही इसकी सूचना बच्चो और उनके परिजनों तक पहुंचा सकें। कल शनिवार को 9 बजे के पहले कक्षा 8 से कम का कोई विद्यालय सबेरे 9 बजे के पहले नहीं लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+