Gwalior News: जयविलास पैलेस पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सिंधिया परिवार के साथ करेंगी लंच
Draupadi Murmu In Gwalior Visit: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। बीते कुछ महीने से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने गृहक्षेत्र ग्वालियर में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। वह हर हफ्ते कुछ दिन अपने गृह क्षेत्र ग्वालियर-चम्बल में सक्रिय हो गए हैं। इसके अलावा वह अलग-अलग सामाजिक कार्यक्रमों में जनता को सम्बोधित कर रहे है और लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण करा रहे हैं।
जानकारी अनुसार आज गुरुवार 13 जुलाई को ग्वालियर अपने घर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेज़बानी करेंगे और उनके साथ आईआईआईटीएम के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा सर्वजनिक हो चुकी है। सबसे पहले एयरपोर्ट से लैंड करने के बाद महामहिम राष्ट्रपति जय विकास पैलेस जाएंगी। जहां उनके स्वागत के लिए जय विलास महल सजाया गया है। महामहिम विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

इसके अलावा महामहिम ग्वालियर के युवाओं से मराठा गैलरी में राष्ट्रपति बातचीत भी करेंगी। म्यूज़ियम के दर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सिंधिया फैमिली के साथ दोपहर एक बजे लंच में शामिल होंगी। इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने क़ाफ़िले के साथ और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जय विलास पैलेस से निकल कर आईआईआईटीएम के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications