Video: कुत्ता भौंका तो पड़ोसी ने पूरे परिवार पर तान दी बंदूक, महिलाओं ने दिखाई हिम्मत तो वीडियो हुआ वायरल
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कुत्ते के वजह से एक शख्स ने महिलाओं पर बंदूक तान दी।
जानकारी मुताबिक चाचा के पालतू कुत्ते को जब उसकी भतीजी ने घर के बाहर आने पर डांट फटकार भगा दिया था। गुस्साए चाचा ने न सिर्फ अपनी भतीजी को गंदी-गंदी गालियां दी बल्कि पिस्तौल लेकर उसके घर पहुंच गया।

घर के दरवाजे पर हवाई फायर कर गोली मारने की धमकी देकर जमकर गाली गलौज करता रहा।चाचा की हरकत को घर के लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। जिस पर पुलिस ने आरोपी पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना ग्वालियर ग्रामीण के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम चिरुली की है। यहां सत्येंद्र और पप्पू राणा और विक्रम राणा जो कि आपस में भाई हैं। उनके मकान भी पास पास बने हैं। विक्रम राणा के यहां पालतू कुत्ते पाले हुए हैं जो की सत्येंद्र के घर के बाहर खेल रहे बच्चों के पास पहुंचे तो सत्येंद्र की बेटी आरती राणा द्वारा उसे वहां से भगा दिया।
यह बात कुत्ते के मालिक और आरती के चाचा विक्रम राणा को बुरी लगी तो वह पिस्तौल लेकर सत्येंद्र के घर पर पहुंच गया और पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी देकर जमकर गाली गलौज करने लगा। आरोपी द्वारा की गई इस करतूत को आरती द्वारा अपने मोबाइल में भी कैद कर लिया और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात निरंजन शर्मा का कहना है कि आरती राणा की शिकायत पर विक्रम राणा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जो पिस्तौल लेकर वह आया था वह लाइसेंसी है या अवैध, आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी चेक किया जा रहा है। और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications