Gwalior news:सड़े दांत की जगह उखाड़ दिया मरीज का अच्छा दांत, डॉक्टर पर मामला दर्ज
ग्वालियर में गजब डॉक्टर, सड़ें दांत की जगह निकाल दिया मरीज का अच्छा दांत, जिला अस्पताल मुरार का है मामला, डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज
Gwalior में एक डॉक्टर ने गजब ही कर दिया। मरीज अपना सड़ा हुआ दांत निकलवाने के लिए पहुंचा था लेकिन डॉक्टर ने उसका अच्छा भला दांत उखाड़ दिया और सड़ा दांत छोड़ दिया। मरीज को जब एक बार फिर से दर्द का अहसास हुआ तो उसे मालूम पड़ा कि डॉक्टर ने उसके साथ कितनी बड़ी गड़बड़ी कर दी है। दांत की धोखाधड़ी का शिकार हुए मरीज ने डॉक्टर के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है।

जिला हॉस्पिटल मुरार में पहुंचा था मरीज
गोले का मंदिर पर रहने वाले अनिकेत शर्मा का एक दांत सड़ गया था। दांत में दर्द होने की वजह से अनिकेत काफी परेशान था। जब दर्द असहनीय हो गया तो अनिकेत ने दांत को उखड़वाने का निर्णय लिया और अनिकेत अपना दांत उखड़वाने के लिए जिला हॉस्पिटल मुरार पहुंच गए। यहां डॉक्टर कौस्तुभ मिश्रा ने अनिकेत के दांत को चेक करके सड़े हुए दांत को उखाड़ने की तैयारी कर ली।

ऑपरेशन करके उखाड़ दिया दांत
जिला हॉस्पिटल मुरार में डॉक्टर कौस्तुभ मिश्रा ने अनिकेत के दांत को ऑपरेशन करके निकाल दिया। अनिकेत ने ऑपरेशन के बाद देखा कि उसका दांत निकल चुका है लेकिन जब अनिकेत को इस बात का अहसास हुआ कि डॉक्टर ने जो दांत निकाला था वह दांत अच्छा था और अनिकेत का सड़ा हुआ दांत अभी भी मौजूद है तो अनिकेत आग बबूला हो गया।

डॉक्टर की गलती पर भड़का अनिकेत
डॉ कौस्तुभ मिश्रा ने अनिकेत का अच्छा दांत उखाड़ दिया और सड़ा हुआ दांत बच गया। डॉक्टर की गलती की जानकारी मिलते ही अनिकेत ने डॉक्टर पर अपना गुस्सा दिखाना शुरू कर दिया। अनिकेत डॉक्टर पर जमकर भड़का। गलती हो जाने की वजह से डॉक्टर ने भी चुप्पी साध ली।

मुरार थाने में कराई एफआईआर
अनिकेत के साथ दांत की धोखाधड़ी हो गई। अनिकेत का गुस्सा डॉक्टर पर चिल्लाने के बावजूद भी शांत नहीं हुआ। अनिकेत सीधा मुरार थाने पहुंच गया। यहां अनिकेत ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। अनिकेत की शिकायत पर से मुरार थाना पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धारा 336 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications