टिकट न मिलने से रूठे कांग्रेसियों को दिग्विजय ने दी चेतावनी, कहा- जो घर बैठे उनके लिए मेरे दरवाजे बंद

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने टिकट मिलने से वंचित होकर कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ झंडा बुलंद करने वाले विरोधी कांग्रेसियों को आज खुली चेतावनी दी है उन्होंने कहा कि टिकट न मिलने के बाद जो नेता घर बैठ गए हैं वह सोच लें कि दिग्विजय सिंह के दरवाजे उनके लिए हमेशा के लिए बंद हो गए हैं इसलिए वे कांग्रेस के प्रत्याशी के लिए कम करें और मैदान में दिखाई दें।

दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे हैं और यहां ग्वालियर विधानसभा के इंटर मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा के चुनाव कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे दिग्विजय सिंह ने यहां भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर प्रहार किया और evm को लेकर सवाल भी उठाए. और पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान पूरी तरह सजग रहने के निर्देश भी दिए इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी यहां मौजूद रहे।

Digvijay warns Congressmen angry over not getting tickets in mp Assembly election 2023

भारतीय जनता पार्टी करती है चुनाव में बेईमानी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यहां भारतीय जनता पार्टी पर सीधे हमला करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव में बेईमानी करती है यह बात किसी से छुपी नहीं है वह मशीन में भी गड़बड़ी कर सकते हैं।

ईवीएम मशीन को लेकर कही यह बात

दिग्विजय सिंह ने कहा कि ईवीएम मशीन में गड़बड़ी इधर-उधर से नहीं बल्कि मशीन के अंदर जो चिप लगी है उस से की जा सकती है क्योंकि मशीन कोई भी ऑपरेट करें लेकिन उसके अंदर लगी चिप का सॉफ्टवेयर केवल चुनाव आयोग के पास है इसलिए जब मतदान के बाद मशीन सील की जाती है तो उसमें पड़े मत की संख्या और काउंटिंग के समय मशीन से निकल मत का मिलान जरूर करें और अगर कोई गड़बड़ है तो तुरंत चुनाव आयोग को इसकी सूचना दी जाए और कांग्रेस प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता अपना विरोध दर्ज कराए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+