Gwalior News: पैसे और गहने की जगह चॉकलेट चुराती हैं ये लड़कियां, जींस में छिपते हुए CCTV में कैद, वीडियो वायरल
Gwalior News:
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें डिपार्टमेंटल स्टोर में चोरी करने आई लड़कियों ने पैसों और अन्य सामानों पर हाथ साफ नहीं किया बल्कि डिपार्टमेंटल स्टोर रखें फ्रिज से पलक झपकते ही कीमती चॉकलेट पर हाथ साफ कर दिया।
घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां 4 लड़कियां डिपार्टमेंटल स्टोर में घुसी और फिर मौका देखकर पलक झपकते ही फ्रिज में रखी कीमती चॉकलेट चोरी कर ली। लड़की ने 1 के बाद एक चार बार फ्रिज में से चॉकलेट चुराई। बाद में जब कर्मचारियों को जानकारी लगी तो उसने बताया कि चोरी हुई चॉकलेट की कीमत लगभग 500 से 600 रुपये की थी।

घटना का खुलासा सीसीटीवी से हुआ है। सीसीटीवी कैमरे में लड़कियां चॉकलेट चुराकर उसे जींस में छुपाती हुई नजर आ रही है। चोरी के बाद सभी लड़कियां घटनास्थल से भाग गई। बताया जा रहा है कि यह लड़कियां डिपार्टमेंटल स्टोर क्षेत्र में ही किसी गर्ल हॉस्टल की रहने वाली हैं।
वहीं चोरी की जानकारी लगने के बाद डिपार्टमेंटल स्टोर मालिक ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।मामले में महाराजपुरा थाना प्रभारी आलोक भदोरिया ने बताया कि एक शिकायत आई है। कि एक शॉपिंग स्टोर में कुछ लड़कियों सामान लेने के लिए गई हुई थी और वहां चॉकलेट्स चुराते हुए दिखाई दे रही है। इस घटना में सीसीटीवी के माध्यम से जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications