Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ग्वालियर में अधेड़ महिला के हाथ और मुंह बांधकर कर दी गई हत्या, घर से 500 मीटर दूरी पर मिला शव

ग्वालियर में अधेड़ महिला की मिली लाश, मृतिका के बंधे हुए थे हाथ और मुंह

ग्वालियर, 5 सितंबर। ग्वालियर में एक अधेड़ महिला की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अधेड़ महिला की लाश उसके घर से महज 500 मीटर दूरी पर पड़ी मिली है। अधेड़ महिला की मुंह और हाथ बंधे हुए हैं। मृतिका रविवार की दोपहर से लापता थी।

भीम नगर में हुई वारदात

भीम नगर में हुई वारदात

यह पूरा घटनाक्रम ग्वालियर शहर के भीम नगर इलाके का है। भीम नगर में रहने वाली 55 साल की बुजुर्ग महिला चतरो बाई शाक्य रविवार की दोपहर से लापता हो गई थी चतरो भाई के घर वालों ने चतरो भाई को बहुत ढूंढा लेकिन कहीं भी शत्रु भाई का पता नहीं चल सका।

सोमवार की सुबह चतुरो की मिली लाश

सोमवार की सुबह चतुरो की मिली लाश

चतुरो बाई के परिजन चतुरो बाई को इधर-उधर तलाश कर रहे थे जबकि सोमवार की सुबह चतुरो बाई की लाश उसी के घर से 500 मीटर दूरी पर सड़क पर पड़ी मिली। चतुरो बाई की लाश देखने के बाद लोग हैरान रह गए क्योंकि चतुरो बाई का मुंह और हाथ दोनों बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान भी थे।

लाश की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

लाश की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

सुबह सवेरे भीम नगर में लाश मिलने की सूचना पर तुरंत पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंच गई। खुद ग्वालियर एसपी अमित सांघी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। एसपी अमित सांघी का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान है और लाश का मुंह और हाथ बंधे हुए हैं, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है लेकिन फिलहाल हत्या के कारणों का और हत्यारे का सुराग नहीं लग सका है।

चतुरो बाई के बेटे ने नहीं जताया किसी पर शक

चतुरो बाई के बेटे ने नहीं जताया किसी पर शक

चतुरो बाई के बेटे नरेश शाक्य का कहना है कि उनकी मां की हत्या किसने कर दी है उन्हें खुद नहीं पता है उनकी मां तो कल दोपहर से लापता थी और वे अपनी मां की तलाश कर रहे थे। नरेश शाक्य ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है जो वह किसी पर आरोप भी लगा सकें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+