Gwalior News: बस कंडक्टर करता था छात्रा से छेड़छाड़, सपेरे ने उतारा आशिक का भूत, Video
Gwalior News:
Gwalior News: मध्य प्रदेश पुलिस ने छात्रा को परेशान करने वाले एक बस कंडक्टर को अनोखी सजा दी। ग्वालियर के घाटीगांव पुलिस ने आरोपी कंडक्टर का जुलूस निकाला। इसके बाद सपेरो से बिन बजवाकर बस कंडक्टर की आशिकी का भूत उतरा। पुलिस और सपेरों से मिली अनोखी सजा के बाद बस कंडक्टर ने अपनी करतूत पर शर्मिंदा है और दोबारा ऐसी गलती न करने की कसम खाकर माफी मांगा है।
जानकारी अनुसार ग्वालियर के घाटीगांव थाना पुलिस ने कॉलेज और स्कूलों के पास छात्राओं की परेशानी सुनने के लिए 'बेटी की पेटी'लगाई है। इसमें एक पीड़ित छात्रा ने पेटी में शिकायती पत्र डाला था। डाले गए पत्र में उसने लिखा कि वह दसवीं कक्षा छात्रा है और बस से स्कूल आप डाउन करती है। लेकिन जिस बस से वह आती जाती है उसमे एक बस कंडक्टर जिसका नाम जयेंद्र रावत है वो उससे छेड़छाड़ करता है। इस वजह से मैं बहुत परेशान हूं और पढ़ने लिखने के लिए स्कूल नहीं जा पा रही हूं।

इस पत्र को पढ़ने के बाद ग्वालियर के घाटीगांव एसडीओपी संतोष पटेल एक पुलिस की टीम बनाई। इसके बाद पुलिस ने जब नरवर शिवपुरी जिले से ग्वालियर तक चलने वाली बस को पकड़ा तो बस कंडक्टर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद जब पुलिस आरोपी को पकड़ कर पैदल थाने ले जा रही थी। तभी रास्ते मे सपेरों ने अपनी बीन उसके ऊपर बजाना शुरू कर दिया। इसके बाद बीच सड़क पर कान पड़कर उसने उठक बैठक भी लगाई, इस तरह पुलिस उसे थाने पर लेकर पहुंची। वहीं बस कंडक्टर ने ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की कसम खाई। एसडीओपी ने कहा कि ऐसे मनचलों को पुलिस पकड़ेगी और सबक सिखाएगी।
मामले में छात्र ने मामला दर्ज नहीं कराया है। लेकिन पुलिस ने उसकी परेशानी को समझते हुए आरोपी कंडक्टर के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications