Gwalior news: रामलीला में फिर हुआ फूहड़ डांस, लोगो ने झुका लिए सिर

ग्वालियर में रामलीला के दौरान फिल्मी गाने पर अश्लील डांस, महिला के रुप में पुरुष ने लगाए ठुमके, रामलीला देख रहे कई लोगों ने सिर झुकाए,

Gwalior में रामलीला के मंचन के दौरान फिल्मी गाने पर फूहड़ डांस करने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ग्वालियर के पिछोर इलाके का बताया जा रहा है। रामलीला मंचन के दौरान मंच पर एक युवक ने महिला का रूप रखकर फिल्मी गाने पर जमकर डांस किया। इस डांस को देखकर रामलीला देख रहे कई लोगों ने अपने सिर नीचे कर लिए।

gwalior

हनुमान अभिनय मंडल द्वारा आयोजित की गई है रामलीला
पिछोर कस्बे में हनुमान हनुमान मंडल द्वारा रामलीला का आयोजन किया जाता है। इस साल भी हनुमान मंडल द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया है। रामलीला के मंचन के दौरान बीच-बीच में फिल्मी गानों पर डांस किया जा रहा है।

स्त्री की कपड़े पहनकर पुरुष कर रहा है डांस
रामलीला में डांस करने वाली कोई महिला नहीं बल्कि पुरुष है जो स्त्री की कपड़े पहनकर फिल्मी गानों पर डांस कर रहा है। रामलीला के बीच-बीच में यह फूहड़ डांस मंच पर किया जा रहा है। फिल्मी गाने पर जमकर ठुमके लगाए जा रहे हैं।

फूहड़ डांस देखकर लोग झुका लेते हैं सिर
रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंचते हैं लेकिन जब मंच पर फूहड़ डांस होता है तो लोग अपना सिर नीचे झुका लेते हैं। इस डांस को रोकने के लिए अभी तक किसी ने कोई पहल नहीं की है। ऐसे में रामलीला के प्रति श्रद्धा रखने वाले लोगों की आस्था पर भी फूहड़ डांस देखकर चोट पहुंच रही है।

मुरैना से भी आ चुकी है ऐसी तस्वीर सामने
मुरैना में आयोजित रामलीला में भी ऐसे ही फिल्मी डांस की तस्वीर सामने आ चुकी है। यहां फिल्मी गाने पर रावण के दरबार में डांस किया गया। उसका वीडियो लोगों ने बनाया और उसे वायरल कर दिया था। इसी तरह एक बार फिर से ग्वालियर के पिछोर में रामलीला में फिल्मी गाने पर डांस देखने को मिला है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+