MP News: बैटिंग का इंतजार करते-करते औंधे मुंह गिरा क्रिकेटर और खत्म हो गई जिंदगी, सीने में उठा था दर्द
Guna News: खेलते हुए या जिम करते हुए अक्सर हार्ट अटैक की वजह से लोगों की मौत हो जाती है। मध्य प्रदेश के गुना जिले में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। बैटिंग का इंतजार करते-करते क्रिकेटर की मौत हो गई।
जानकारी मुताबिक क्रिकेट टूर्नामेंट में मैदान के बाहर बैठा ये क्रिकेटर बैटिंग का इंतज़ार कर रहा था। तभी अचानक उसके सीने में तेज़ दर्द हुआ।

उसके दोस्त उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।
मृतक खिलाड़ी का नाम दीपक खांडेकर है। जिसकी उम्र महज 30 वर्ष थी। डॉक्टरों ने बताया कि दीपक को दिल का दौरा पड़ा था। लेकिन कार्डियक अरेस्ट के कारण कुछ ही समय में सब कुछ खत्म हो गया।
दीपक की शादी 2 महीने पहले ही गुना कैंट में हुई थी। शारीरिक तौर पर एकदम फिट बैट्समैन दीपक अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी था।
दीपक के दोस्तों के जानकारी अनुसार वो पूरी तरह से फिट था। क्रिकेट के मैदान में उसका खेल देखने लायक रहता था। खेलकूद उसके जीवन से जुड़ा हुआ था। दीपक निजी कंपनी में नौकरी करता था। दीपक के पिता खेती किसानी से जुड़े हैं। क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए दीपक फतेहगढ़ आया था।
COVID के बाद रहस्यमयी हार्ट अटैक से हो रहीं मौतों को लेकर अक्सर दावा किया जाता है कि अनियमित दिनचर्या और अव्यवस्थित जीवनशैली इसके लिए जिम्मेदार है।












Click it and Unblock the Notifications