Gwalior News video: जन्मदिन की पार्टी बन गई मौत का फसाना, कैमरे में कैद हुआ कातिल दोस्त का खौफनाक मंजर
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। शहर के मेला मैदान में छात्रों के बीच जन्मदिन पार्टी के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों के दो गुट एक दूसरे को चैलेंज देते हुए आमने-सामने आ गए।
इस दौरान एक छात्र की गोली मारकर मौत के नींद सुला दिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने छात्र की हत्या की घटना में एक नामजद समेत 8 आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी अनुसार शिवाजी नगर में रहने वाला इमरान खान कॉलेज का छात्र था। इमरान अपने कॉलोनी के दोस्त के साथ आयुष सिंह नाम के दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए शुक्रवार की रात को मेला मैदान आया हुआ था। यहां आयुष का विवाद अरविंद यादव से हो गया। विवाद का कारण कोई पुराना विवाद बताया जा रहा है। विवाद के बाद अरविंद ने आयुष को चैलेंज कर दिया। चैलेंज के तहत अरविंद ने आयुष को मुरार के 6 नंबर चौराहे पर बुलाया।
इसके बाद अरविंद अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर चौराहे पर पहुंच गया। उधर आयुष भी इमरान समेत अपने अन्य दोस्तों को लेकर 6 नंबर चौराहे पर पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान अरविंद के पक्ष की तरफ से इमरान को गोली मार दी गई। इमरान का जबड़ा चीरती हुई गोली निकल गई। घटनास्थल पर इमरान गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इमरान को अस्पताल लेकर गए। मगर, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इमरान की मौत की जानकारी इमरान के परिजनों को मिली, जिसके बाद वे भी अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि इमरान पढ़ाई के साथ-साथ रैपिडो चलाकर अपने परिवार की मदद करता था। वहीं, पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम जानकारी मिली कि कॉलेज में पढ़ाई करने वाला छात्र इमरान का विवाद हुआ है। इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने अरविंद यादव समेत 8 आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications