कांग्रेस विधायक ने दिखाया बीजेपी के मंत्री के प्रति प्रेम, मंच से की तारीफ

ग्वालियर मे कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने एक कार्यक्रम में मंच से खड़े होकर की गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा की तारीफ।

ग्वालियर, 23 मई। ग्वालियर में कांग्रेस विधायक ने मंच से बीजेपी के मंत्री के प्रति अपना प्रेम प्रकट किया। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने रविवार की रात को ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की जमकर तारीफ की और उन्हें ब्राह्मण समाज का गृह मंत्री, डीजीपी और मुख्यमंत्री तक बता दिया।

minister
दरअसल रविवार की रात को ग्वालियर में महाराज बाड़े पर भगवान परशुराम के चल समारोह का आयोजन किया गया था। आयोजन में शिरकत करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के साथ ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर पहुंचे थे। इसके साथ ही कार्यक्रम में ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक भी मौजूद थे। यहां कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने मंच पर खड़े होकर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की तारीफ में कई बातें कहीं। इसके साथ ही उन्होंने डॉ नरोत्तम मिश्रा को ब्राह्मण समाज का गृहमंत्री, डीजीपी और मुख्यमंत्री भी बता दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे समाज के गृहमंत्री नहीं बदलेंगे।

बीजेपी मंत्री के प्रति प्रेम देखकर चर्चाएं हुई शुरू
मंच से कांग्रेस विधायक का बीजेपी के मंत्री के प्रति प्रेम देखकर अब सियासी गलियारों चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक को लेकर तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग तो यह मानकर चल रहे हैं कि कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक बीजेपी के प्रति नरम रुख रखते हैं और बीजेपी के प्रति उनका प्रेम भी देखने को मिल रहा है जो भविष्य में होने वाले फेरबदल की तरफ इशारा कर रहा है।

कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार भी कर चुके हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ़
कुछ समय पहले ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार भी मंच से बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जमकर तारीफ कर चुके हैं। मंच से उन्होंने एक नहीं बल्कि कई बार ज्योतिरादित्य सिंधिया को श्रीमंत महाराज कह कर संबोधित किया और ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ में कई बातें कहीं।
कांग्रेस के दो विधायकों का बीजेपी प्रेम देखकर पार्टी में मची हलचल
ग्वालियर में ग्वालियर पूर्व विधानसभा के विधायक सतीश सिंह सिकरवार और ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से विधायक प्रवीण पाठक का बीजेपी के प्रति प्रेम देखकर कांग्रेस पार्टी के अंदर हलचल मच गई है। कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार तो उपचुनाव के पहले ही बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस वजह से कांग्रेस पार्टी में और भी ज्यादा चर्चाओं का माहौल गर्म है। वहीं युवा विधायक प्रवीण पाठक भी गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की तारीफ करके कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस के ग्वालियर में मौजूदा दोनों विधायको में बीजेपी के प्रति प्रेम देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+