भांडेर से चुनाव जीतने वाले कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया 7 दिसंबर को राजभवन के सामने करेंगे मुंह काला
Gwalior News: दतिया की भांडेर विधानसभा से चुनाव जीतने वाले विधायक फूल सिंह बरैया कब बड़ा बयान सामने आया है। बढ़िया ने कहा कि वह 7 दिसंबर को राजभवन के सामने अपना मुंह काला करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए अगर मुंह काला या लाल करना पड़े तो उसके लिए वे तैयार है।
दरअसल, कुछ महीने पहले पत्रकारों से चर्चा के दौरान फूल सिंह बरैया ने बड़ा बयान दिया था उन्होंने कहा था कि अगर पूरे प्रदेश में भाजपा को 50 से ज्यादा सीटें मिल जाएगी तो वह अपना मुंह काला कर लेंगे। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। लेकिन अब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं और भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ वापसी कर ली।

बता दे मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा 163 सीटों पर चुनाव जीतने में कामयाब हुई है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 63 सीटों पर जीत हासिल हुई है। जबकि एक सीट अन्य खाते में गई है। इसके बाद से फूल सिंह बरैया को लेकर मीडिया में चर्चा थी कि वह कब अपना मुंह काला करेंगे। इसके बाद आज जब पीएससी में कमलनाथ के साथ प्रत्याशियों की बैठक हुई। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकलते हुए फूल सिंह बरैया ने मीडिया से चर्चा की और उन्होंने बताया कि वह 7 दिसंबर को अपना मुंह काला करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications