अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की सफाई, कहा- मांगे जा रहे थे 50 लाख रुपए
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक विधायकों के वायरल वीडियो का दौर शुरू हो चुका है। डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो में विधायक स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रहे हैं। यह वीडियो किसी होटल के कमरे में शूट किया गया है।
गुरुवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हुआ हालांकि यह साफ नहीं है कि यह कब का है और किसने बनाया? वीडियो में दिख रहा युवा फिलहाल अब तक सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो में युवक विधायक से कहता है कि आप कभी मौका दीजिए हम आपको खुश कर देंगे इसके बाद वीडियो में पॉर्न क्लिप का ऑडियो सुनाई देने लगता है।

वह इस मामले में कांग्रेस विधायक सुरेश राजा ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत करते हुए बताया कि उनसे कई दिनों से वायरल वीडियो के नाम पर 50 लाख रुपए की डिमांड की जा रही थी। मैंने कभी किसी वीडियो को नहीं देखा, इसलिए मैंने इन धमकियों पर ध्यान नहीं दिया। चुनाव करीब है, इसलिए विरोधी मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
जब वन इंडिया ने सुरेश राजे से पूछा कि आपको इतने दिनों से ब्लैकमेल किया जा रहा था तो आपने इसकी शिकायत क्यों नहीं की ? इस पर सुरेश राजे ने जवाब देते हुए कहा कि 'साजिश करने वाले लोग मुझे फोन नहीं करते थे, ना ही वीडियो कॉल, न ही व्हाट्सएप कॉल करते थे। सिर्फ मैसेज करके पैसे मांगते थे। यह वीडियो मेरा नहीं है। यह फेक वीडियो बनाया गया है। सुरेश राजे ने कहा कि मुझसे कुछ लोग पिछले चार-पांच महीना से 50 लख रुपए की डिमांड कर रहे थे उनकी धमकी थी कि रुपए नहीं दिए तो वीडियो बनाकर वायरल कर देंगे। मुझे नहीं मालूम की वीडियो में क्या है? वीडियो में दिख रहा युवक कौन है?
वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस के संस्कारों पर उठाए सवाल
भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस के विधायक का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेताओं को जवाब देना होगा कि क्या यही उनकी पार्टी के संस्कार हैं। कांग्रेस के कई और बड़े नेताओं के इसी प्रकार के कुकर्मों की भी चर्चा बाजार में जोरों पर है। देखना होगा कि वह कब सामने आएंगे। वीडियो के संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में कुछ मालूम नहीं है।
कौन है सुरेश राजे
सुरेश राजे ग्वालियर की डबरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। इन्होंने 2020 के उपचुनाव में सिंधिया समर्थक इमरती देवी को 7,633 वोटो से चुनाव हराया था। तब से लगातार इमरती देवी और सुरेश राजे के बीच कहासुनी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरस होते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications