300 गायों की झूंड को हांकते निकले कांग्रेस विधायक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Sheopur News: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक एक बार फिर चर्चा में है। श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल इस बार विधायक किसानों के साथ हाथ में डंडा लिए आवारा गौवंश को शहर से जंगल की ओर हांकते नजर आए।
उन्होंने यह कदम जिले में बंद पड़ी गौशालाओं के विरोध में उठाया है। विधायक का आरोप है कि आवारा गोवंश खेतों की फसल बर्बाद कर रहे है। वही आवारा गौवंश की वजह से सड़क हादसों में बढ़ोतरी हो रही है।

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल गौशालाओं के बंद रहने के चलते गांव और सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को लेकर अफसरों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। मवेशियों को हांकते हुए शुक्रवार को क्षेत्र के किसानों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अफसरों को चेतावनी दी कि कि अगर इनके लिए किसी तरह की आवारा पशुओं के लिए व्यवस्था नहीं की तो आवारा मवेशियों को लेकर सीधे कलेक्टर कार्यालय में घुसूंगा।
श्योपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी गौ शालाओं के बेहतर संचालन करने वाले जिम्मेदार अफसरों को आईना दिखाने के लिए कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने अनोखा विरोध किया। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल किसानों के साथ हाथ में लाठी लेकर शहर की सड़कों पर लगभग तीन सौ मवेशियों को हांकते हुए करीब 7 किलोमीटर पैदल लेकर विरोध जताने के लिए श्योपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां वे आवारा मवेशियों को शिवपुरी-श्योपुर रोड पर कलेक्टर कार्यालय के बाहर लेकर खड़े हो गए।
विधायक बाबू जंडेल ने जिम्मेदार अफसरों पर गौवंश के नाम पर जारी सरकारी राशि में भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। बाबू जंडेल ने कहा कि कमलनाथ सरकार में करोड़ों रुपए खर्च कर आवारा जानवरों के लिए गौशालाएं बनाई गई थी, ताकि गोवंश सड़कों पर न घूमें, लेकिन बीजेपी की सरकार में गौ माता लावारिश घूमने को मजबूर हैं। इन पर अत्याचार हो रहा है।
विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि सियासत करने बाली भारतीय जनता पार्टी कमलनाथ सरकार में बनी गौशालाओं के नाम अपने नेताओं के नाम पर रख लें। भाजपा गौ माता को सड़कों पर लोगों की लाठी डंडे खाने से बचने के लिए कोई कानून भी बनाए. कांग्रेस विधायक ने धर्म और गाय के नाम पर राजनीति करने वाली बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ अपनी सियासत के लिए सड़कों पर घूमने वाली गौ माताओं का इस्तेमाल न करें।












Click it and Unblock the Notifications