Gwalior news: नगर निगम की जनसुनवाई कांग्रेस नेता लेकर पहुंच गए पानी से भरी बाल्टी

ग्वालियर में कांग्रेस नेता सुनील शर्मा गंदे पानी से भरी बाल्टी लेकर पहुंचे नगर निगम मुख्यालय, अधिकारी की टेबल पर रख दी पानी की बाल्टी, गंदे पानी की समस्या से कराया अवगत,नगर निगम प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

Gwalior नगर निगम मुख्यालय में जनसुनवाई चल रही थी, नगर निगम के अधिकारी लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, तभी कांग्रेस के नेता जी हाथ में गंदे पानी से भरी हुई बाल्टी लेकर जनसुनवाई कक्ष में प्रवेश कर गए और पानी से भरी बाल्टी अधिकारी की टेबल पर रख दी। एक पल के लिए यह नजारा देखकर वहां मौजूद जनता के साथ-साथ अधिकारी भी हैरान रह गए।

Recommended Video

    नगर निगम में पानी की बाल्टी लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता सुनील शर्मा
    कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने थामी पानी की बाल्टी

    कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने थामी पानी की बाल्टी

    कांग्रेस नेता सुनील शर्मा अपने हाथ में पानी से भरी बाल्टी थामकर नगर निगम मुख्यालय में प्रवेश कर गए। यहां वे जनसुनवाई के कक्ष में भी पहुंच गए और पानी की बाल्टी अधिकारियों के सामने रख दी। कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने अधिकारियों को बताया कि बाल्टी में भरा गंदा पानी सीवर युक्त है और ग्वालियर शहर की जनता को ऐसा ही गंदा पानी पीने के लिए सप्लाई किया जा रहा है।

    शहर के अलग-अलग वार्डों में सप्लाई हो रहा है गंदा पानी

    शहर के अलग-अलग वार्डों में सप्लाई हो रहा है गंदा पानी

    कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने अधिकारियों को बताया कि लगातार लंबे समय से शहर के अलग-अलग वार्डों में सीवर युक्त पानी सप्लाई हो रहा है और इसी गंदे पानी को पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में गंदे पानी के पीने की वजह से बीमार पड़ रहे लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए इसमें उचित कार्यवाही करते हुए गंदे पानी की समस्या से जनता को निजात दिलाइए।

    काम नहीं करना चाह रहा है निगम प्रशासन

    काम नहीं करना चाह रहा है निगम प्रशासन

    कांग्रेस नेता सुनील शर्मा का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन काम नहीं करना चाह रहा है इसलिए मुझे यहां आना पड़ा और अधिकारियों को बताना पड़ा। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासन और प्रशासन ने तय कर लिया है कि ग्वालियर विधानसभा की जनता को कष्ट देना हैं, बार बार चेतावनी के देने के बावजूद भी हालात नहीं सुधर रहे हैं।

    नगर निगम में है कांग्रेस की महापौर शोभा सिकरवार

    नगर निगम में है कांग्रेस की महापौर शोभा सिकरवार

    कांग्रेस नेता सुनील शर्मा बीजेपी के शासन और प्रशासन को घेरने का काम कर रहे हैं लेकिन खास बात यह है कि इस वक्त ग्वालियर नगर निगम में कांग्रेस की ही महापौर शोभा सिकरवार का काबिज हैं ऐसे में उन्होंने शोभा सिकरवार और कांग्रेस को लेकर एक शब्द नहीं बोला लेकिन वे नगर निगम पर लगातार लापरवाही बरतने का आरोप लगाते रहे। तो क्या अब कांग्रेस में भी सब कुछ ठीक नहीं है जो कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी की महापौर होने के बावजूद निगम प्रशासन पर तमाम सवाल खड़े कर रहे हैं?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+