'अगर BJP 50 सीटें भी जीती तो मैं अपना मुंह काला कर लूंगा', बोले MP कांग्रेस के नेता फूल सिंह बरैया

कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने एक बार फिर अपने बयान को लेकर मीडिया की सुर्खियों में है। दरअसल, उन्होंने कहा, 'अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा अगर 50 सीटें जीती तो मैं राजभवन के सामने खड़े होकर अपना मुंह काला कर लूंगा।'

Phool Singh Baraiya

Phool Singh Baraiya: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है, जिसके चलते एमपी में राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी में दलित नेता के तौर पर शुमार फूलसिंह बरैया ने एक बार फिर अपना पुराना दावा दोहराया है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा अगर 50 सीटें जीती तो मैं राजभवन के सामने खड़े होकर अपना मुंह काला कर लूंगा। अपने इस बयान के बाद फूलसिंह बरैया एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में छा गए है।

Recommended Video

    'अगर BJP 50 सीटें भी जीती तो मैं अपना मुंह काला कर लूंगा', बोले MP कांग्रेस के नेता फूल सिंह बरैया

    बता दें, फूलसिंह बरैया अक्सर अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं और यह पहली बार नहीं है जब फूलसिंह बरैया ने इस तरह का कोई बयान दिया हो। 04 मार्च और 29 अप्रैल 2022 को भी फूलसिंह बरैया इसी तरह का बयान देकर सुर्खियों में आ गए थे। बुधवार 18 जनवरी को फूलसिंह बरैया ने एक बार से अपना पुराना दावा दोहराया है। फूलसिंह बरैया ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव में 50 से ज्यादा सीटें अगर जीत जाएगी तो राजभवन के सामने फूलसिंह बरैया अपने हाथों से अपना मुंह काला कर लेगा। यह मेरी प्रतिज्ञा है।'

    मीडिया कर्मियों ने फूलसिंह बरैया से पूछ कि रिजल्ट के बाद आप मीडिया को मिल जाएगे? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया मुझे तलाश नहीं करेगी मैं खुद मीडिया के घर पर चला जाऊंगा। नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) को लेकर फूलसिंह बरैया ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा तो असंवैधानिक व्यक्ति है। नरोत्तम मिश्रा को गृहमंत्री बनाया है यही मेरी समझ में नहीं आया। आरोप लगाते हुए कहा कि वो संविधान को रोज खत्म कर रहा है। उसने दतिया खत्म कर दिया।

    दतिया के अंदर लॉ एंड ऑर्डर खत्म है। दतिया के अंदर सारी व्यवस्थाए खत्म कर दी है और चुनाव के समय पोलिंग पर ऐसी पुलिस लगाई जो भाजपा को वोट डाल रही है। जबकि, पुलिस का काम फर्जी मतदान को रोकने का होता है। फूलसिंह बरैया ने आगे कहा कि मैं अपने भाई यानी कि जाति के लोगों को मना सकता हूं, तैयार कर सकता हूं और यही मेरी ताकत है, इसलिए मध्य प्रदेश में 181 सीटें कांग्रेस की आएंगी। ये भी बीजेपी वाले अपने भाइयों को भी तैयार कर भी लेंगे तो 50 सीट से ज्यादा नहीं आएंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+