कम्प्यूटर बाबा बोले- गौ माता वोट नहीं देती इसलिए उनकी उपेक्षा, राम मंदिर को लेकर सपा सांसद को सुनाई खरी खोटी

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

गौ संरक्षण को लेकर प्रदेश भर में अभियान चला रहे विवादों और सुर्खियों में रहने वाले कंप्यूटर बाबा ने ग्वालियर में प्रदेश की शिवराज सरकार पर जोरदार हमला बोला है उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार में गोवंश की लगातार अनदेखी की जा रही है और मूक गाएं बिना समय ही मौत का शिकार हो रहीं हैं. उनका कहना है कि भाजपा सिर्फ उन्ही का ख्याल रखती है जो वोट देते हैं।

गौमाता बेजुबान है , वोट नही देती इसलिए उनके लिए कोई व्यवस्था नही करती ।इसलिए हम साधु संत इस बार कांग्रेस की बात कर रहे हैं क्योंकि उसने गौ माता को अपने एजेंडे में शामिल किया है। हम भाजपा से कहना चाहते हैं कि गौमाता वोट भले ही नही देती श्राप जरूर देती । उन्होंने राम मंदिर को लेकर समाजवादी सांसद द्वारा दिये गए बयान की निंदा की है।

Computer Babas target on Shivraj government, cows do not vote hence they are ignored.

कंप्यूटर बाबा संतो का काफिला लेकर ग्वालियर पहुँचे और संतो को भाजपा के खिलाफ और कांग्रेस के पक्ष में लामबंद करने जुटे हुए है। इसी सिलसिले में ग्वालियर पहुँचे और संत समागम किया।

सपा सांसद पर साधा निशाना

कंप्यूटर बाबा ने समाजवादी पार्टी के सांसद शफीक द्वारा राम मंदिर को लेकर दिए गए बयान कि भाजपा सत्ता में है इसलिए मनमानी कर रही है । पहले बावरी मस्जिद तोड़ी और फिर उस पर जबरन मंदिर बना दिया इस पर बाबा ने कहाकि अगर किसी ने ऐसा कहा है तो हम इसकी भर्त्सना करते है क्योंकि यह पूरे देश की भावनाओ से जुड़ा हुआ मामला है और हमे न्यायपालिका पर भरोसा था और न्यायपालिका ने ही मार्ग प्रशस्त किया। पूरे देश के लोगो के पैसे से मंदिर का निर्माण हुआ है। हम साधु संतों ने भी करोड़ों रुपये इस पुनीत काम के लिए दिए। मंदिर निर्माण सबने मिलकर किया है और कोर्ट ने करवाया है। भारत की जनता बेहद खुश है ।

सभी शंकराचार्यो को बुलाये उदघाटन में

बाबा ने कहाकि वे राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में जरूर जाएंगे और बिना बुलाये जाएंगे । लेकिन दुःख इस बात का है कि भूमिपूजन में हमारे चारों शंकराचार्यो और मठाधीशों और धर्मगुरुओं में से किसी को नही बुलाया गया । इसलिए हमारा मोदी जी या वहां के व्यवस्थापकों से अनुरोध है कि इस उदघाटन समारोह में हमारे मठाधीश और शंकराचार्यो को तो कम से कम बुलाया जाए।

भाजपा ने गौमाता का ख्याल नही रखा इसलिये छोड़ा साथ

जब उनसे पूछा कि इस बार वे किसके साथ है ? तो मिर्ची बाबा ने कहाकि वे किसी के साथ नही रहते ।हम तो जो अच्छा काम करे उंसके साथ हैं। हमें लगा था कि गौमाता और नर्मदा के लिए अच्छा काम करेंगे लेकिन जब वो नही कर पाए तो हम त्यागपत्र देकर आ गए । उन्होंने दावा किया कि आज जब हम पूरे मध्यप्रदेश में घूम रहे हैं तब ऐसा लग रहा है कि अब परिवर्तन की लहर है । इतना भूचाल आया है कि ऐसा लग रहा है लोगो का कहना है कि हम इतनी सीटें देंगे की खरीद भी नही पाएंगे और बिक भी नही सकेंगे।

राममंदिर को भाजपा द्वारा चुनावी मुद्दा बनाये जाने पर नाराजी जाहिर की

राममंदिर को भाजपा द्वारा चुनावी मुद्दा बनाये जाने पर बाबा ने नाराजी जाहिर करते हुए कहाकि हजारों साधु संत जो हैं उन्होंने वहां बलिदान दिए है । जो मरे है वहां क्या इन्ही ने किया है सब कुछ । इसका मतलब है कि इन्होंने विकास तो किया नही कुछ। हर सनातनी का भाव है कि अगर राम मंदिर बना है तो न्याय पालिका ने दिया है न कि सनातनी ने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+