ग्वालियर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने ली चुनावी सभाएं

ग्वालियर पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह चौहान से बीजेपी की नगर निगम महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा के लिए किया चुनाव प्रचार, ली चुनावी सभाएं

ग्वालियर, 26 जून। सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर नगर निगम से बीजेपी की महापौर पद की प्रत्याशी सुमन शर्मा के लिए यह चुनावी सभाएं ली थी।

सीएम शिवराज सिंह
पिंटो पार्क, इंटके मैदान और गोल पहाड़िया पर हुई चुनावी सभाएं
सीएम शिवराज सिंह चौहान तय कार्यक्रम के तहत रविवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभाएं की। पहली सभा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पिंटो पार्क इलाके में ली जबकि दूसरी सभा इंटक मैदान में आयोजित की गई। सभा में शामिल होकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर नगर निगम से बीजेपी की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा के पक्ष में प्रचार किया और जनता से बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील भी की।
इंटक मैदान में छलक पड़े सुमन शर्मा की आंखों से आंसू
इंटक मैदान में जब सीएम शिवराज सिंह चौहान मंच पर जनता को संबोधित कर रहे थे तो सीएम शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को सुनकर बीजेपी प्रत्याशी सुमन शर्मा की आंखों से आंसू बहने लगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सुमन शर्मा अकेली नहीं है नरेंद्र मोदी उनके साथ खड़े हुए हैं और उनका भाई शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ है, सुमन शर्मा में विकास की तड़प है और वे जनता की सेवा करना चाहती हैं इसलिए ही बीजेपी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है, सुमन शर्मा सेवा का नया इतिहास रचेंगी।
कमलनाथ पर साधा सीएम ने निशाना
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अजब-गजब पार्टी है जो मध्य प्रदेश में अपनी सरकार नहीं बचा पाया उसे महाराष्ट्र में सरकार बचाने के लिए भेजा है, वहां जाकर वह यही कहेंगे हम तो डूबे सनम तुमको भी ले डूबेंगे। इतना सुनते ही सभा में तालियां बजने लगी।
इंटक मैदान में हुई बारिश से लोगों ने सिर पर उठा ली कुर्सियां
इंटक मैदान में सभा में बारिश हो गई। बारिश होते देख वहां मौजूद लोगों ने बारिश से बचाव के लिए अपने अपने सिर पर कुर्सियां उठा लीं और लोग खुद को बारिश से बचाते हुए नजर आए। सभा शुरू होने से पहले सभा स्थल पर बारिश होने लगी।

ऊर्जा मंत्री समेत प्रभारी मंत्री रहे सभा में मौजूद

इंटक मैदान में आयोजित चुनावी सभा में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर समेत जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और पूर्व मंत्री जयभान पवैय़ा एवं बीजेपी के अन्य नेता और तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+