MP News: सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, अब बहनें करेंगी टोल टैक्स का संचालन, मिलेगा 30 हजार रुपए का कमीशन
MP News:ग्वालियर में सीएम शिवराज सिंह ने बड़ा फैसला किया है। सीएम शिवराज बोले टोल टैक्स का संचालन बहनें करेंगी। हमने उन्हें इस शर्त पर यह टोल टैक्स दिए हैं कि अगर वह एक लाख वसूलेंगी तो उसमें से उन्हें 30 हजार दिए जाएंगे।
MP News: ग्वालियर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना सम्मेलन में मध्य प्रदेश की महिलाओं के रोजगार के लिए एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम शिवराज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की अब मध्य प्रदेश में टोल टैक्स नाको का संचालन बहनें करेंगी और महिलाओं को टोल टैक्स संचालन में 30% कमीशन दिया जाएगा।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा यदि बहनें एक लाख रुपए कमाकर देंगी तो 30 फ़ीसदी मतलब 30 हजार रुपए उनको मिलेंगे। इससे वह सशक्त होंगी। बहनों को आत्मनिर्भर बनाना ही मेरा लक्ष्य है।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज ग्वालियर में करोड़ों के विकास कार्यो की सौगात शिवराज सिंह चौहान ने दी है। साथ ही कहा कि महिलाओं का स्थान हमेशा देव तुल्य माना जाता है। मां नहीं होती तो सृष्टि का जन्म ही नहीं होता। उन्होंने सभी बहनों से अपने भाई को प्यार और सम्मान देने की बात कही।
ग्वालियर में पिछले 3 दिन से हो रही बारिश किसानों सहित अन्य लोगों में खुशियों का पैगाम लेकर आई है। इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान 10 सितंबर दोपहर 12 बजे ग्वालियर पहुंच गए हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने उनका स्वागत किया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एयरपोर्ट से सीधे अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे हैं। यहां करीब 20 मिनट तक उन्होंने पूजा अर्चना की है। पूरे शिव परिवार की पूजा करने के बाद परिक्रमा लगाई है। अब वह रथ में सवार होकर जनदर्शन यात्रा (रोड शो) के लिए निकल चुके हैं। अचलेश्वर मंदिर पर पूजा से लेकर रथ में सवार होने तक केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रहे हैं। सड़कों पर रोड शो को काफी समर्थन मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications