Gwalior news: बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर के साथ हुई ठगी
ग्वालियर में आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर के साथ ठगी, बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर हुई ठगी, खाते से एक लाख पैंतीस हजार रुपए निकाले, पुलिस ने की शिकायत दर्ज
Gwalior में आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने डिप्टी कमिश्नर को उनके घर की बिजली का कनेक्शन काटने का झांसा दिया। घबराहट में डिप्टी कमिश्नर यह भी नहीं जान पाए कि वह ठगों के जाल में फंस गए हैं। ठगों ने डिप्टी कमिश्नर से उनके मोबाइल में एनीडेस्क डाउनलोड करवा लिया और फिर उनके खाते से ₹135000 निकाल लिए।

डिप्टी कमिश्नर प्रमोद कुमार के साथ हुई ठगी
प्रमोद कुमार आबकारी विभाग में डिप्टी कमिश्नर हैं। 2 दिन पहले उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक अनजान शख्स ने फोन किया और खुद को विद्युत विभाग का कर्मचारी बताया। सामने वाले शख्स ने डिप्टी कमिश्नर की पत्नी से कहा कि आपकी बिजली कनेक्शन का बिल बकाया है इसलिए जल्दी से बिल भर दीजिए नहीं तो आपका बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
एक मोबाइल नंबर देकर कॉल करने के लिए कहा
खुद को विद्युत विभाग का कर्मचारी बताने वाले शख्स ने डिप्टी कमिश्नर की पत्नी को एक मोबाइल नंबर दिया और कहा कि अगर वे अपना विद्युत कनेक्शन कटने से बचाना चाहते हैं तो इस मोबाइल नंबर पर कॉल कर लें। पत्नी ने इस बात की जानकारी तुरंत अपने पति प्रमोद कुमार को दी।
बिजली कटने की बात सुनकर प्रमोद कुमार ने लगा दिया फोन
घर की बिजली कटने की बात सुनकर डिप्टी कमिश्नर प्रमोद कुमार ने दिए गए नंबर पर कॉल लगा दिया। मोबाइल पर दूसरी साइड से बात करने वाली व्यक्ति ने डिप्टी कमिश्नर के मोबाइल में एनीडेस्क डाउनलोड करवा दिया और प्रमोद कुमार से नेट बैंकिंग का उपयोग करते हुए बिल जमा करने की बात कही। प्रमोद कुमार ने जैसे ही ठग द्वारा बताई गई आगे की प्रक्रिया की तभी उनके खाते से ₹135000 निकल गए।
क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई शिकायत
डिप्टी कमिश्नर के खाते से रुपए निकल जाने के बाद उनकी समझ में आ गया कि वे ठगी का शिकार हो गए हैं। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर प्रमोद कुमार सीधा ग्वालियर क्राइम ब्रांच पहुंचे और यहां उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई। डिप्टी कमिश्नर की शिकायत पर से ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications