Video: ग्वालियर में लड़की ने फेंके बैरिकेट्स, स्कूटी छुड़ाकर चलाने लगी, जबरन कार रोककर बोनट पर चढ़ गई
gwalior girl high voltage drama: सूचना जब पड़ाव पुलिस तक पहुंची तो पुलिस मौके पर महिला बल के साथ पहुंच गई और युवती को अपने साथ थाने ले गई।

gwalior girl high voltage drama: ग्वालियर के फूल बाग चौराहे में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 25 वर्षीय युवती ने बीच चौराहे में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। राहगीरों को उसने गंदी-गंदी गालियां दीं और चौराहे में रखा बैरिकेड्स फेंक दिया, एक राहगीर की स्कूटी छुड़ाकर चलाने लगी उसके बाद जबरन एक कार रोककर बोनट में चढ़ गई यहां तक की ड्राइवर को थप्पड़ भी जड़ दिया। ये हाई वोल्टेज ड्रामा सरेआम करीब 30 मिनट तक चलता रहा। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने इस ड्रामे को रोकने की कोशिश की, लेकिन युवती उनके काबू में नहीं आई. इसके बाद परेशान लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने लेकर गई है। वह लोगों से कह रही थी कि उसे प्यार में धोखा मिला है।
Recommended Video
इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे फूल बाग चौराहे से गुजर रहे लोग सकते में आ गए। जब एक 25 वर्षीय युवती अचानक चौराहे के बीचों-बीच आ गई। उसने आते ही ड्रामा खड़ा कर दिया और ट्रैफिक जाम हो गया। लड़की ने सबसे पहले एक कार सवार के साथ मारपीट की। उसके बाद एक बुजुर्ग की स्कूटी छुड़ाकर उसे खुद चलाने लगी। थोड़ी टाइम के बाद युवती ने चौराहे में रखें पुलिस के बैरिकेट्स फेंक दिए।

लास्ट में लड़की चौराहे से गुजर रही एक कार को जबरन रोककर कार की बोनट में बैठ गई। इस कार में भिंड से एक महिला मरीज को जयारोग्य हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। लेकिन लड़की नहीं मानी। लगभग 10 मिनट तक उसने कार की बोनट पर बैठकर राहगीरों से गाली-गलौज किया और उन्हें धमकी देती रही। हंगामा देख पास ही मौजूद आशा कार्यकर्ता और महिलाओं ने इस युवती को पकड़कर कार की बोनट से नीचे उतारा।
फूलबाग चौराहे पर लगभग 30 मिनट तक लड़की का हंगामा चलता रहा, तो परेशान राहगीरों ने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही पड़ाव पुलिस महिला बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। वह किसी तरह से इस लड़की को लेकर थाने रवाना हुई। गाड़ी से नीचे उतारने वाली आशा कार्यकर्ताओं ने लड़की के बारे में बताया कि लड़की मानसिक रूप से परेशान लग रही हैं। संभवत लड़की को किसी ने प्यार में धोखा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications