Gwalior News: चंद्रयान-3 की सफलता पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई, कांग्रेस पर साधा निशाना

Chandrayaan-3 Landing:

Chandrayaan-3 Landing: इसरो के चंद्रयान-3 ने साउथ पोल पर लैंडिंग कर भारत का नाम रोशन किया है। भारत देश विश्व में ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा हमारा तिरंगा आज केवल विश्व में ही नहीं फहरा रहा बल्कि चांद पर गाड़कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इसरो के वैज्ञानिकों ने विश्व पटल पर भारत का नाम उजागर किया है। मैं शुभकामनाएं देता हूं अपने वैज्ञानिकों को और देशवासियों को। साथ ही ये विश्वास दिलाता हूं कि टेक्नोलॉजी और विज्ञान के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब भारत का विकास होगा। भारत का तिरंगा चांद पर लहरा रहा यह शासन नेतृत्व का प्रमाण है।

Chandrayaan-3 Jyotiraditya Scindia

साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सिंह के द्वारा दिए गए वैज्ञानिकों को तनख्वाह ना मिलने के बयान पर ज्योतिरादित्य ने कहा कि भारत की तस्वीर और तकदीर को ठेस पहुंचाना दिग्विजय सिंह की आदत है। ऐसे उनके अनेकों प्रमाण है आज जब भारत विश्व ही नहीं बल्कि सृष्टि के पटल पर नाम रोशन किया तो भारत माता को नीचे दिखाना कांग्रेस की यह विचारधारा है। कब बदलाव आएगा उनकी प्रवृत्ति में सर्जिकल स्ट्राइक होती है तो सवाल आर्मी पर किया जाता है भारत के बाहर जाते हैं तो दो भारत की बात करते हैं। यह सोच देश बनाने की नहीं बल्कि देश तोड़ने की विचारधारा है और मुझे पूरा विश्वास है इसका करारा जवाब मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के लोग कांग्रेस को तीसरी बार देगे।

Recommended Video

    Gwalior News: चंद्रयान-3 की सफलता पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई, कांग्रेस पर साधा निशाना

    इसरो ने 23 अगस्त को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर 'विक्रम' और 26 किलोग्राम वजनी रोवर 'प्रज्ञान' से लैस लैंडर मॉड्यूल की 'सॉफ्ट लैंडिग' कराने में सफलता प्राप्त की है। भारतीय समयानुसार शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+